{"_id":"69dabb61122df3da8d079c21","slug":"flowers-were-offered-at-the-statue-of-mahatma-phule-ambala-news-c-36-1-amb1001-161380-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: महात्मा फुले की प्रतिमा पर चढ़ाए पुष्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: महात्मा फुले की प्रतिमा पर चढ़ाए पुष्प
विज्ञापन
अंबाला छावनी के जीएमएन कॉलेज में प्रस्तुति देती छात्राएं। प्रवक्ता
- फोटो : samavd
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जीएमएन कॉलेज में समाज सुधारक और शिक्षाविद महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डॉ. आंबेडकर फाउंडेशन की ओर से प्रायोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने फुले के आदर्शों को आधुनिक समाज की आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा महात्मा फुले की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विशेषकर दिनेश कटारिया समूह के कार्यक्रमों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ई-करिगर टेक के सीईओ गौरव माथुर ने युवाओं को कौशल और नवाचार के साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ाने के लिए निबंध लेखन और क्विज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कॉलेज स्तर की क्विज में एसए जैन कॉलेज ने बाजी मारी, जबकि स्कूल स्तर पर एसडी विद्या स्कूल प्रथम रहा। निबंध लेखन में कॉलेज स्तर पर श्रुति और स्कूल स्तर पर आशनी बंसल ने पहला स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने कहा कि महात्मा फुले के सिद्धांत आज भी समाज के उत्थान के लिए मार्गदर्शक हैं।