फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Flights will start from Ambala Airport on the inaugural day, Srinagar route will be under the responsibility of Flybig Airlines

Ambala News: अंबाला एयरपोर्ट से शुभारंभ के दिन शुरू होगी उड़ान, श्रीनगर रूट फ्लाईबिग एयरलाइंस के जिम्मे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Flights will start from Ambala Airport on the inaugural day, Srinagar route will be under the responsibility of Flybig Airlines
अंबाला। घरेलू एयरपोर्ट से पहली उड़ान शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। 15 अगस्त के आसपास का दिन कभी भी शुभारंभ के लिए निर्धारित किया जा सकता है। एयरपोर्ट का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अंबाला की धरती से करेंगे। शनिवार को ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने एयरपोर्ट टर्मिनल का निरीक्षण किया। यहां छोटे मोटे लंबित कार्यों को 10 दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री आरएन किजरापु से उन्हें जानकारी मिली है कि अंबाला से रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत फ्लाईबिग एयरलाइंस को उड़ान की जिम्मेदारी दी गई है। यह एयरलाइंस अपने 19 सीटर विमानों के साथ अंबाला से श्रीनगर के लिए उड़ान भरेगी और वापस आएगी।
विज्ञापन

उड़ान 5.4 में वहीं अंबाला से अयोध्या, अंबाला से लखनऊ और अंबाला से जम्मू के लिए उड़ान मार्ग स्वीकृत किए गए हैं। अंबाला से लखनऊ के लिए जेटविंग एयरलाइंस ने रुचि दिखाई है। अंबाला से कुल तीन एयरलाइंस कंपनियों ने उड़ान की स्वीकृति दी है, वहीं 25 करोड़ रुपये विभाग ने एयरपोर्ट पर विभिन्न कार्यों के लिए जारी किए हैं, इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया अंबाला हवाई अड्डे पर आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया में है।
विज्ञापन





हिमाचल, उत्तराखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए बनेगा जंक्शन

विज ने कहा कि अंबाला छावनी एक जंक्शन है जहां से अलग-अलग शहरों से ट्रेनें व बसें आती जाती हैं। मोहाली एयरपोर्ट जाना मुश्किल है क्योंकि बीच में कई ट्रैफिक लाइटें पड़ती हैं। आमतौर पीक समय पर जाम की स्थिति भी बन जाती है। मगर अंबाला एयरपोर्ट तक आना आसान है जोकि जीटी रोड के ठीक साथ लगता है। अंबाला के साथ हिमाचल प्रदेश, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, जीटी रोड पर बसे शहर, अंबाला के साथ लगते कैथल, जींद से भी यहां एयरपोर्ट तक आना बेहद आसान है। शायद हिंदुस्तान का अंबाला पहला एयरपोर्ट है जोकि शहर के बीच में है। दिल्ली और चंडीगढ़ जैसे शहरों में भी एयरपोर्ट शहर से बाहर है। अंबाला एयरपोर्ट की एक खासियत और भी है कि महज दो किलोमीटर की दूरी पर यहां रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed