{"_id":"603022538ebc3ee8f4298c5c","slug":"five-wicket-taken-in-audition-match-kkr-purchase-ambala-cricket-player-vaibhav-ambala-news-knl61631421","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑडिशन मैच में झटके पांच विकेट, अंबाला के वैभव को केकेआर ने 20 लाख में खरीदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑडिशन मैच में झटके पांच विकेट, अंबाला के वैभव को केकेआर ने 20 लाख में खरीदा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्केटिंग में राष्ट्रीय स्तर पदर पहचान बनाने के बाद अब अंबाला का वैभव अरोड़ा जल्द ही आईपीएल के महासंग्राम में नजर आएगा। यहां वह गेंदबाजी से विरोधी बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेरकर न केवल अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा, बल्कि अंबाला सहित प्रदेश और देश का नाम रोशन करेगा। छावनी के बीडी स्कूल के निकट रहने वाले 23 वर्षीय वैभव का चयन आईपीएल 2021 के लिए कोलकत्ता नाइट राइडर्स की टीम में हुआ है। पहले ही ऑडिशन मैच में वैभव ने पांच विकेट झटके। लिहाजा बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान की टीम केकेआर ने 20 लाख रुपये में खरीद लिया। आईपीएल 2021 के खिलाड़ियों की नीलामी में वैभव का चयन होते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ उठी। जैसे-जैसे यह खबर रिश्तेदारों सहित अंबाला में फैली तो बधाई देने वाला का तांता लग गया। अंबाला के लिए यह गर्व की बात है कि पहली बार कोई खिलाड़ी यहां से निकलकर आईपीएल के अंदर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेगा। परिजनों ने बताया कि क्रिकेट के अलावा वैभव को स्केटिंग का शौक भी है। स्केटिंग के अंदर भी वैभव स्कूल स्तर पर नेशनल तक खेल चुका है।
------
दूध की डेयरी से गुजर बसर कर परिवार ने आईपीएल तक पहुंचाया
बता दें कि वैभव मध्यम वर्गीय परिवार से संबंध रखता है और आज भी वैभव के परिवार दूध की डेयरी चलाकर गुजर बसर करता है। वैभव के पिता गोपाल कृष्ण अरोड़ा ने बताया कि स्केटिंग के साथ-साथ वैभव को क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण शुरू किया। वैभव की मां ममता अरोड़ा का कहा कि वैभव की मेहनत का नतीजा है और अब से पहले वो सोचते थे कि आखिर कैसे खिलाड़ी इतने बड़े लेवल तक पहुंच जाते हैं, अब इसका पता भी चल गया है।
-------------
आईपीएल से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में कल दिखेगा वैभव
वैभव हिमाचल प्रदेश की टीम से खेलता है। आईपीएल 2021 में जाने से पहले वह हिमाचल की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में नजर आएगा। 20 फरवरी से शुरू होने वाले टूर्नामेंट में देश की 38 टीमें हिस्सा लेंगी और यह मैच छह शहरों में होंगे। 21 फरवरी को वैभव अरोड़ा की टीम का मैच होगा। उसके टूर्नामेंट के बाद वैभव आईपीएल के कैंप में जाएगा। वैभव के भाई नमन ने बताया कि क्रिकेट के खेल की शुरुआत वैभव ने एसडी कॉलेज के सामने मिलिट्री ग्राउंड मैदान से अपने भाई के साथ की थी। हाल ही में वैभव दुबई में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम के लिए नेट बॉलर भी बनकर गए थे। लॉर्ड महावीर जैन स्कूल से आठवीं करने के बाद चंडीगढ़ मध्यमार्ग के डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दाखिल लिया था। खरड़ की चैंपियन क्रिकेट अकादमी में कोच रवि कुमार वर्मा से क्रिकेट का गुर सिख रहा है।