{"_id":"e8340234-4e7a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"five-people-killed-due-to-winter","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड का कहर, कोहरे ने ली पांच की जान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड का कहर, कोहरे ने ली पांच की जान
अंबाला/पानीपत/ब्यूरो
Updated Tue, 25 Dec 2012 03:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में कोहरे ने कोहराम मचाना शुरू कर दिया है। कोहरे के कारण सोमवार को अंबाला मंडल और पानीपत से गुजरने वाली दर्जनों ट्रेनें घंटों देरी से चलीं। वहीं धुंध के कारण कुरुक्षेत्र और कैथल में हुए हादसों में चार लोगों की जान चली गई।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र में ही एक महिला रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन की चपेट में आ गई। धुंध के कारण वह ट्रेन की दूरी का अंदाजा नहीं लगा पाई। वहीं करनाल में ठंड से दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अंबाला रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार कोहरे के कारण दिल्ली-कालका शताब्दी चार घंटे, सद्भावना पांच घंटे, कालका मेल छह घंटे, जनशताब्दी ढाई घंटे, शहीद एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर-सियालदाह बारह घंटे और जम्मू-बनारस छह घंटे, सचखंड चार घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस दो घंटे देरी से चलीं। इसके अलावा भी कई ट्रेनें कोहरे से प्रभावित हुईं।
विज्ञापन
कैथल में लगातार चौथे दिन कोहरा कहर बनकर बरपा। कोहरे के चलते हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। करनाल में ठंड से जहां सोमवार को दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दर्जनों वाहन धुंध के कारण भिड़ गए जिसमें कई लोग घायल हो गए।