{"_id":"61633ff38ebc3e8746051ce3","slug":"first-preference-list-for-admission-in-iti-will-be-released-today-ambala-news-knl8610334","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana ITI 2021: आईटीआई में दाखिले की पहली वरीयता सूची आज होगी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana ITI 2021: आईटीआई में दाखिले की पहली वरीयता सूची आज होगी जारी
Mon, 11 Oct 2021 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा)
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:03 AM IST
सार
राजकीय औद्योगिक संस्थान अंबाला शहर के प्रधानाचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि प्रथम राउंड में लगभग 60 से 70 प्रतिशत सीटें भरी जाती है अगर चयनित अभ्यर्थियों को उनके अनुसार सीट प्राप्त नहीं होती है, तब वह अन्य अभ्यर्थियों के साथ दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग लेते हैं। इस दौरान जो सीट खाली रह जाती है उसके लिए ओपन काउंसलिंग होती है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिशन एडमिशन के तहत आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन करने वाले छात्रों का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। निदेशालय की ओर से सोमवार को आईटीआई में दाखिले के लिए पहली वरीयता सूची विभाग द्वारा जारी की जाएगी। जिले की सभी राजकीय व प्राईवेट आईटीआई की 3 हजार 976 सीट के लिए 20 हजार से अधिक आवेदकों द्वारा आवेदन किया था। अब किस छात्र का चयन हुआ है इसकी जानकारी आज पोर्टल पर आ जाएगी।
विज्ञापन
बता दें निदेशालय की ओर से तीन बार तारीख को बढ़ाकर छात्रों को आवेदन करने मौका दिया गया था। इस दौरान राजकीय आईटीआई अंबाला सिटी में ही 11 हजार से अधिक छात्रों ने दाखिला लेने के लिए आवेदन किया था। इसके अलावा अन्य आईटीआई में 10 हजार से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था।
विज्ञापन
जिले आईटीआई में सीटों की संख्या
जिले भर की सभी राजकीय आईटीआई में कुल 2 हजार 980 सीटें हैं। इसके अलावा प्राइवेट आईटीआई में 980 सीटों पर दाखिला होगा। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला शहर में 1 हजार 120, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला अंबाला शहर में 520, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बराड़ा अट होली में 520 सीट, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भांरनपुर 388 सीट, मूलचंद राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अंबाला कैंट की 284 सीट, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान महिला नारायणगढ़ की 60 सीट, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नहोनी एवं हसनपुर की 44 सीट के साथ ही हरियाणा प्राइवेट आईटीआई की 80 सीट, लाला अमीचंद प्राइवेट आईटीआई की 360 सीट, एसआर आईटीआई बलाना की 276 सीट, सार्थिक प्राइवेट आईटीआई नसीरपुर की 264 सीट के लिए काउंसलिंग का परिणाम घोषित होगा।
विज्ञापन
यह रहेगा आगे का शेड्यूल
पहली काउंसलिंग प्रक्रिया 11 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक जारी रहेगी। 12 अक्तूबर से 14 अक्तूबर तक चयनित अभ्यर्थियों के ऑनलाइन दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जांच में ठीक पाए जाने वाले चयनित अभ्यर्थियों से 12 अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक ऑनलाइन फीस प्राप्त करने के उपरांत उनकी सीट दी जाएगी। राजकीय औद्योगिक संस्थान अंबाला शहर के प्रधानाचार्य भूपिंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि प्रथम राउंड में लगभग 60 से 70 प्रतिशत सीटें भरी जाती है अगर चयनित अभ्यर्थियों को उनके अनुसार सीट प्राप्त नहीं होती है, तब वह अन्य अभ्यर्थियों के साथ दूसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग लेते हैं। इस दौरान जो सीट खाली रह जाती है उसके लिए ओपन काउंसलिंग होती है।