{"_id":"616b2a56c867a166fc34f03d","slug":"first-counseling-process-over-second-list-will-be-released-on-18-ambala-news-knl867179174","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली काउंसंलिंग प्रक्रिया खत्म, 18 को जारी होगी दूसरी लिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहली काउंसंलिंग प्रक्रिया खत्म, 18 को जारी होगी दूसरी लिस्ट
विज्ञापन
आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया के तहत पहली काउंसलिंग प्रक्रिया खत्म हो गई है। निदेशालय के आदेशों के अनुसार शनिवार तक दस्तावेज जांच व फीस जमा कराने की तारीख थी। अब जिन छात्रों का पहली काउंसलिंग लिस्ट में नाम नहीं आया था, उन छात्रों को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने का इंतजार है। जोकि 18 अक्तूबर को जारी की जाएगी। बता दें कि पहली काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत बहुत से छात्रों के आवेदन दस्तावेज जांच के समय रिजेक्ट कर दिए गए थे। इस कारण पहली काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत 50 प्रतिशत सीट भी नहीं भर सकी हैं। दूसरी काउंसलिंग प्रक्रिया के तहत सीटें भरने की उम्मीद है।
इस आईटीआई में यह है स्थिति
कैंट की मूलचंद आईटीआई में 192 सीटों में से 92 छात्रों के दस्तावेज सही पाए गए हैं। इनमें से 71 छात्रों ने फीस जमा करवा दी है।
अंबाला शहर आईटीआई में 626 सीटों में से 341 छात्रों के फार्म स्वीकृत किए गए हैं। 180 छात्रों ने फीस जमा करवाई है।
अंबाला सिटी महिला आईटीआई में 261 में से 172 छात्रों के फार्म स्वीकृत हुए हैं, जबकि 114 ने फीस जमा करवाई है।
बराड़ा आईटीआई में 258 में से 124 छात्रों के दस्तावेजों की जांच हो चुकी है। इनमें से 54 छात्रों ने फीस जमा करवा कर सीट पर की है।
नारायणगढ़ महिला आईटीआई में 16 में से 11 छात्राओं ने फीस जमा करवाई है।
हसनपुर आईटीआई में 12 में से 4 छात्रों ने फीस जमा करवा दी है।
नौहनी आईटीआई में 25 में से 11 छात्रों के दस्तावेजों की जांच हुई है, जबकि तीन ने ही फीस जमा करवाई है।
भांरगपुर आईटीआई में 201 में से 87 दस्तावेजों की जांच की गई है। इसमें से 57 ने फीस जमा करवा कर सीट पक्की की है।
राजकीय आईटीआई अंबाला सिटी के प्राचार्य भूपेंद्र सिंह सांगवान ने बताया कि जिन छात्रों को जगह नहीं मिली है, उनके लिए 18 अक्तूबर को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। इसके बाद दाखिला प्रक्रिया दोबारा शुरू होगी।