फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Firozpur-New Delhi Vande Bharat train arrives at Ambala station with a delay of 50 minutes

Ambala News: 50 मिनट की देरी से अंबाला स्टेशन पर पहुंची फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Firozpur-New Delhi Vande Bharat train arrives at Ambala station with a delay of 50 minutes
अंबाला। फिरोजपुर से नई दिल्ली के बीच चली नई वंदे भारत एक्सप्रेस का अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर जोरदार स्वागत किया गया। भारत माता के जयकारों के बीच मौजूद यात्रियों सहित लोगों ने फूलों की वर्षा करते हुए ट्रेन का स्वागत किया, हालांकि ट्रेन के आगमन का समय दोपहर 12:18 बजे था लेकिन ट्रेन लगभग 50 मिनट की देरी से दोपहर लगभग 1:08 बजे प्लेटफार्म एक पर पहुंची। इस दौरान हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ कालका सांसद कार्तिकेय शर्मा और मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया मौजूद रहे। लगभग 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन दोपहर 1:20 बजे गंतव्य की तरफ रवाना हो गई। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों ने काफी खुशी जाहिर की और कहा कि पहली बार ग्रामीण क्षेत्र की तरफ प्रीमियम ट्रेन के संचालन से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


वंदे भारत की सौगात से बचेगा समय, मिलेगी सुविधा : विज

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस लोगों के लिए एक विशेष सौगात है। यह ट्रेन महज साढ़े छह घंटे में फिरोजपुर से दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से लोगों का समय बचेगा और वह सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करते हुए अपने कार्यों को भी निपटा सकेंगे। उन्होंने कहा कि भारत के विकास को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही पहिये लग गए हैं और राष्ट्र दिल की गहराइयों से उन्हें आशीर्वाद दे रहा है। इस दौरान मंत्री विज ने ट्रेन में सवार यात्रियों को गुलाब के फूल देते हुए उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


10 से नियमित तौर पर होगा संचालन

फिरोजपर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नंबर 22462 और 61 का संचालन सप्ताह के छह दिन होगा, लेकिन बुधवार को दोनों दिशाओं में ट्रेन नहीं चलेगी। फिरोजपुर से ट्रेन 22462 सुबह 7:55 बजे रवाना होकर 8:23 बजे फरीदकोट, 9:10 बजे बठिंडा जंक्शन, 10:26 बजे धूरी, 11:05 बजे पटियाला, 11:58 बजे अंबाला कैंट, 12:28 बजे कुरुक्षेत्र, 1:05 बजे पानीपत और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 22461 दिल्ली से शाम चार बजे रवाना होकर पांच बजे पानीपत, 5:40 बजे कुरुक्षेत्र, 6:30 बजे अंबाला, 7:13 बजे पटियाला, 7:56 धूरी, 9:15 बजे बठिंडा, 10:03 बजे फरीदकोट और 10:35 बजे फरीदकोट पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साढ़े छह घंटे में पूरा करेगी सफर
फिरोजपुर से दिल्ली के बीच 485.78 किमी का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे में पूरा करेगी। वंदे भारत की रफ्तार इस रेल खंड पर 73 किमी प्रतिघंटा होगी। पंजाब में चार जगह तो हरियाणा में तीन रेलवे स्टेशनों पर वंदे भारत का ठहराव होगा।


यह होगा किराया
वंदे भारत में फिरोजपुर से दिल्ली तक का किराया दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। एसी चेयर कार श्रेणी का किराया 1415 रुपये और एग्जिक्यूटिव श्रेणी में प्रति व्यक्ति किराया 2520 रुपये होगा। इसी प्रकार अंबाला से दिल्ली तक एसी चेयर कार का किराया 830 रुपये और एग्जिक्यूटिव श्रेणी में प्रति व्यक्ति किराया 1430 रुपये होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed