फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire set in bardana, destroys lacks rupees

आग लगने से लाखों का बारदाना खाक

Sun, 07 Feb 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Sun, 07 Feb 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Fire set in bardana, destroys lacks rupees
घास मंडी अंबाला शहर स्थित बारदाना के एक गोदाम में अचानक आग लग जाने से लाखों रुपये का बारदाना जलकर स्वाहा हो गया। आग इतनी भयानक थी कि फायर ब्रिगेड की छह गाड़ियों को आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। आग लगने का पता शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे लगा जब गोदाम से बड़ी मात्रा में धुआं उठते देखा गया।
विज्ञापन

लोगों ने गोदाम मालिक सुरेश उर्फ पिंटू को हादसे की जानकारी दी तो वे मौके पर पहुंचे। रिहायशी इलाके में बने बारदाना गोदाम में लगी आग की जानकारी आसपास रहने वाले लोगों ने दमकल विभाग को दी। आग की सूचना मिलते ही दमकल अधिकारी स्वयं दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंच कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। रिहायशी इलाका होने के चलते राहत कार्यों में काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा। आग पर काबू पाने में तीन घंटे से ज्यादा का समय लगा। आग लगने के वास्तविक कारणों का कोई खुलासा नहीं हो सका। फायर अफसर पंकज पराशर ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed