फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fire erupts in generator godown in ambala

जनरेटर गोदाम में लगी आग, मचा हड़कंप

Wed, 30 Dec 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Wed, 30 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
fire erupts in generator godown in ambala

अंबाला कैंट के महेश नगर स्थित टांगरी पुल के निकट मंगलवार देररात एक जनरेटर के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग लगते ही तुरंत पड़ोसियों ने गोदाम मालिक को सूचित किया और साथ ही दमकल विभाग को आग की सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग की दो गाडिय़ां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

पीड़ित गोदाम मालिक राधेश्याम ने बताया कि वह मंगलवार देररात को रोजाना की तरह गोदाम का ताला लगाकर अपने घर गया था। जैसे ही वह घर पहुंचा तो पड़ोसियों से सूचना मिली कि जनरेटर के गोदाम से धुंआ निकल रहा है और लपटे भी निकल रही है। आग की सूचना पाकर वह तुरंत गोदाम में पहुंचा और पड़ोसियों की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की लपटें पूरी तरह से गोदाम में फैल गई थी।

जिसके बाद दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। ऐसे में इलाका पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर आ पहुंची। वहीं दमकल विभाग के कर्मचारियों ने करीबन आधे घंटे के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित का कहना है कि गोदाम में लाखों का सामान पड़ा हुआ था। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

विज्ञापन

मकान के ऊपरी हिस्से में लगी आग 

अंबाला सिटी के सेक्टर नौ के एक मकान के ऊपरी हिस्से में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। लोगों ने आनन फानन में इस बात की सूचना दमकल विभाग को दी। हादसे में कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आग धर्मपाल के मकान की छत पर पड़े सामान में लगी थी। आग लगने से बिजली का कुछ सामान कूलर आदि क्षतिग्रस्त हुए हैं। आग लगने की जानकारी मिलते ही अग्निशमक दल मौके पर पहुंचा लेकिन आसपास के लोग पहले ही उस पर काबू पा चुके थे। दमकल कर्मियों की माने तो वहां कुछ लकड़ी की पुरानी मेज और लकड़ी पड़ी हुई थी जिसमें आग लग गई थी। आग से किसी तरह का कोई जानी अथवा बड़ा आर्थिक नुकसान नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed