{"_id":"9647a03193cd7beed5dd68f40ba69af5","slug":"fire-broke-out-in-sdm-office-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम आफिस में लगी आग, रिकार्ड जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम आफिस में लगी आग, रिकार्ड जला
अंबाला
Updated Fri, 15 Nov 2013 12:07 AM IST
विज्ञापन
अंबाला एसडीएम कार्यालय की तीसरी मंजिल पर वीरवार शाम आग लगने से हड़कंप मच गया। आग में जहां कुछ पुराना रिकार्ड जल गया, वहीं इस घटनास्थल के पास ही रजिस्ट्रियों और वाहनों के पंजीकरण व ड्राइविंग लाइसेंस का रिकार्ड पड़ा था।
ये रिकार्ड जलते-जलते बच गया। डीसी अंबाला भी तुरंत मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार शाम को कार्यालय बंद होने वाला था, तभी अचानक एसडीएम कार्यालय (मिनी सचिवालय) की तीसरी मंजिल से धुआं उठने लगा। धुएं को देखकर वहां परिसर में एकदम से शोर मच गया। देखते ही देखते यहां से आग की लपटे बाहर आने लगी, जिससे वहां हड़कंप की स्थिति मच गई।
तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और अफसरों को दी गई। दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। उधर, डीसी अंबाला केएम पांडुरंग व एसडीएम समेत अन्य अफसर भी वहां पहुंच गए। उधर, पुलिस प्रशासन ने लोगों को बिल्डिंग से दूर करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
उसके बाद फायर बिग्रेड की कड़ी मशक्त के बाद आग पर काबू पाया गया। इस आग में पुराना रिकार्ड जल गया है। डीसी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।