फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fire breaks out in Finance Bank, staff rush to safety

Ambala News: फाइनेंस बैंक में आग, दौड़े कर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in Finance Bank, staff rush to safety
अंबाला कैंट के निकलसन रोड ​स्थित बैंक में लगी आग को बुझाते हुए दमकल कर्मी: संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। निकलसन रोड स्थित आईआईएफएल फाइनेंस बैंक में बुधवार को भीषण आग लग गई। जैसे ही बैंक में धुंआ फैला तो कर्मचारियों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते तीनों तरफ से बंद बैंक में धुएं का गुबार बन गया। सूचना पाकर दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची।
करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की घटना में बैंक का फर्नीचर, छह यूपीएस बैटरी, छह सीलिंग पंखे, दो इन्वर्टर, वाटर डिस्पेंसर, फर्नीचर, तीन चेयर व अन्य फर्नीचर, बिजली की फिटिंग, टफन ग्लास आदि खराब हो गया। इधर, सूचना मिलते ही ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज भी मौके पर पहुंचे और आग लगने की घटना के बारे में जानकारी हासिल की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आईआईएफएल फाइनेंस बैंक मुख्य तौर पर गोल्ड लोन और बिजनेस लोन से जुड़े क्षेत्र में कार्य करती है।
विज्ञापन

धुएं का गुबार फैला तो बैंक के मुख्य द्वार पर लगे टफन ग्लास को तोड़ा : आग बुझाने के समय सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि भीतर जाने का एक ही मुख्य रास्ता था। उसी में से धुएं का गुबार निकल रहा था। ऐसे में कर्मी भीतर नहीं जा पा रहे थे। आखिर में दमकल कर्मी इसरान अली, रमेश कुमार, सुरेश कुमार, विनोद, एफओ अजय कुमार ने टफन ग्लास आदि तोड़कर भीतर लगी आग पर पानी की बौछार की, साथ ही भीतर फैले धुएं को भी निकलने की जगह दी।

अंबाला कैंट के निकलसन रोड स्थित बैंक में लगी आग को बुझाते हुए दमकल कर्मी: संवाद

अंबाला कैंट के निकलसन रोड स्थित बैंक में लगी आग को बुझाते हुए दमकल कर्मी: संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed