Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   FIR registered against 6 people, including 2 named individuals, for attacking a businessman

Ambala News: व्यापारी पर हमला करने पर दो नामजद समेत 6 पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against 6 people, including 2 named individuals, for attacking a businessman
अंबाला छावनी के तोपखाना परेड में मारपीट में घायलों का प्रका​शित समाचार। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। तोपखाना बाजार में मामूली कहासुनी के बाद दुकान में घुसकर व्यापारी व उसके परिजनों पर हमला और तोड़फोड़ करने के मामले में थाना कैंट पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शिकायतकर्ता की तहरीर और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर टुंडली गांव निवासी दो नामजद युवकों सहित करीब छह हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
तोपखाना बाजार की गली नंबर-3 निवासी संयम ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बाजार में केडी इलेक्ट्रिक के नाम से दुकान चलाता है। वीरवार शाम करीब 5 बजे बाजार स्थित मंदिर वाले चौक के पास उसके परिचित सरदार मिट्ठू की एक कार चालक के साथ गाड़ी निकालने को लेकर बहस हो रही थी। वह जब बीच-बचाव करने पहुंचा तो कार चालक ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी निशार खान ने बताया कि आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद वही चालक टुंडली गांव निवासी कमलजीत सिंह, रिषभ और अपने चार-पांच अन्य साथियों के साथ डंडों व बिंडों से लैस होकर उसकी दुकान में घुस आया। हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से संयम और उसके चाचा सुरेंद्र मोहन के सिर पर वार किए। शोर सुनकर ऊपर बने मकान से बीच-बचाव करने आए भाई विक्रांत के सिर पर भी हमला किया गया, जबकि पिता ललित मोहन के साथ मारपीट की गई। इस दौरान दुकान के अंदर और बाहर रखे बिजली के सामान में भी जमकर तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शिकायत और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर नामजद व अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या के प्रयास, घातक हथियारों से हमला करने, दुकान में घुसकर तोड़फोड़ व धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। गाड़ियों के नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- निशार खान, जांच अधिकारी, पुलिस चौकी तोपखाना बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed