फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fight with neighbour in villege channi

छन्नी गांव में मामूली विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक ही परिवार के चार लोग जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
fight with neighbour in villege channi
छन्नी गांव में मामूली विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हो गए। हमलावरों ने घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। एक मोटरसाइकिल को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में गांव के तेजिंद्र सिंह ने बताया कि बीते रोज वह अपने गेट के सामने पिता के आने का इंतजार कर रहा था। तभी वहां गांव को ही कुलदीप सिंह आ गया। तब उसने शराब पी हुई थी। तेजिंद्र ने बताया कि नशे की हालत में कुलदीप ने उसे कहा कि वह अंदर चला जाए नहीं तो वह उसकी टांगें तोड़ देगा। इसके बाद वह उसे गालियां देने लग गया। ये सुनकर उसकी मांग भी घर से बाहर आ गई। तब उसके दादा वेद प्रकाश भी वहां आ गए।
विज्ञापन

परिवादी का आरोप है कि आरोपी कुलदीप सिंह ने उसके दादा को पीटना शुरू कर दिया। इसके कारण उसका सिर गेट पर जाकर लगा। शोर सुनकर कुलदीप सिंह के परिवार से हरभजन सिंह, अवतार सिंह, सरदार कौर, हरनेक सिंह, भूपिंद्र सिंह, नवजोत सिंह, अमरीक सिंह, गुरमीत कौर, अमरजीत सिंह, नैब सिंह डंडे लेकर आ गए। इसके बाद आरोपियों ने फिर उसके दादा को पीटना शुरू कर दिया। तभी उसके पिता बूटा सिंह भी ड्यूटी से आ गए। आरोपियों ने उसकी मोटरसाइकिल रोककर उनका पूरा सामान नाली में फेंक दिया। इसके बाद उसके पिता से भी हमलावरों ने मारपीट की। उनका सिर ईंट मारकर फाड़ दिया। साथ ही उसकी बहन व मां पर भी डंडे बरसाए। इसी वजह से उनको भी चोटें आई। अब पुलिस ने सभी हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed