{"_id":"645e90756adbba5ea5061de4","slug":"fight-between-two-drinking-friends-murder-of-migrant-laborer-ambala-news-c-36-1-sknl1017-3094-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: शराब पी रहे दो दोस्तों में मारपीट, कस्सी के बिंडे से प्रवासी मजदूर की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: शराब पी रहे दो दोस्तों में मारपीट, कस्सी के बिंडे से प्रवासी मजदूर की हत्या
विज्ञापन
अंबाला। गांव खतौली में एक प्रवासी मजदूर की कस्सी के बिंडे से मार-मारकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह लोगों ने खून से सना शव देखा और परिजनों को बुलाया। बताया जाता है कि मृतक निर्मल व अवधेश यादव बैठे शराब पी रहे थे कि अचानक मारपीट हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में यूपी के बाराबंकी निवासी गांव परसावल अजाने पप्पु ने बताया कि वह हाल ही में राकेश बत्रा की गांव खतौली की डेयरी नंबर 66 में नौकर है। हम चार भाई व हमारी एक बहन हैं। बड़ा भाई निर्मल यादव विंका डेयरी खतौली में मेहनत मजदूरी का काम करता था। 12 मई सुबह करीब पांच बजे विंका डेयरी से मनोज नाम का लड़का मेरे पास आया और कहने लगा तेरा भाई निर्मल को चोटें लगी हुई हैं। वह मनोज के साथ विंका डेयरी पर आया तो ऊपर छत पर देखा कि कमरे के बाहर भाई निर्मल मृत अवस्था में पड़ा हुआ था। जिसके सिर में चोटें लगी हुई थी और सिर से काफी सारा खून निकला हुआ था । इसके अलावा दीवार पर खून के छींटे लगे हुए थे।
शव के पास ही एक बिना फल की कस्सी का लकड़ी का बिंडा पडा था। जिसकी मूंड लोहा पर काफी खून लगा हुआ था। मनोज व अन्य से पूछ्ताछ की तो उन्होंने बताया कि रात को निर्मल और यूपी के गौंडा के गांव घरकुईया निवासी अवधेश यादव शराब पी रहे थे। उनके बीच में किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा था। उसी झगडे़ के चलते ही अवधेश ने निर्मल को चोटें मारी। मौके पर विंका डेयरी का मालिक हरजीत सिंह उर्फ विन्का भी था।