{"_id":"a1d053434f1c15adbb59828af35749c6","slug":"fifteen-thousand-deceived-intoxicating-drink-juice","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीला जूस पिलाकर पंद्रह हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशीला जूस पिलाकर पंद्रह हजार ठगे
अमर उजाला, अंबाला
Updated Fri, 07 Mar 2014 01:15 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। एक युवक ने स्वयं को बिजली कर्मी बताकर शहर के सिविल अस्पताल के एक कर्मचारी का नशीला जूस पिलाकर 15 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
शहर सिविल अस्पताल में कार्यरत गांव कलरहेडी निवासी अजैब सिंह के बेटे सतपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे शहर जगाधरी गेट के पास करियाने का सामान खरीदने गए थे। जगाधरी गेट के पास उन्हें एक युवक मिला और उसने बातचीत करने लगा। युवक ने कहा कि वह बिजली बोर्ड में है और बब्याल में रहता है। इसके बाद बातचीत में लगाकर उस युवक ने उसके पिता को जूस पिला दिया। इससे अजैब सिंह बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी युवक उसके पिता की जेब में पड़े 15 हजार रुपये निकाल कर चंपत हो गया। किसी तरह राहगीरों ने उसके पिता को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया।