फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   fetal sex check case in ambala

भ्रूण लिंग जांच में नागरिक अस्पताल का पार्किंग कर्मी काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 01:31 AM IST
विज्ञापन
fetal sex check case in ambala
स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ नीचे बैठा हुआ आरोपी। - फोटो : Ambala
जिला नागरिक अस्पताल की पार्किंग में कार्यरत ठेके का कर्मी भ्रूण लिंग जांच के धंधे में संलिप्त मिला। स्वास्थ्य विभाग की टीम को इस बारे में कुछ समय पहले जानकारी मिली थी। इसी की पुष्टि के लिए सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप सिंह की अगुवाई में टीम का गठन किया गया। साथ ही एक गर्भवती महिला भी जांच के लिए तैयार की गई। गर्भवती महिला ने अंबाला के जसबीर सिंह उर्फ लक्की नामक दलाल से संपर्क साधा।
विज्ञापन

सौदा 40 हजार रुपये में तय हो गया। 35 हजार रुपये आरोपी को पहले सूचना देने वाले के माध्यम से दे दिए गए थे। वीरवार को आरोपी को पांच हजार रुपये दिए गए। आरोपी लक्की गर्भवती को मानव चौक पर मिला। यहां से आरोपी लक्की, गर्भवती महिला को लेकर पंजाब के पटियाला जिला के बाहदुरगढ़ में पहुंचा। बहादुरगढ़ में एक काले रंग की स्कोडा गाड़ी आई, जोकि महिला को अपने साथ ले गई। वहां से वह नाभा और समाना से होते हुए एक वह गाड़ी महिला को एक घर में ले गई। इसी घर में अंबाला से गई गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया। यहां पर उसे बताया गया कि गर्भ में लड़का है। अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद वही गाड़ी महिला को वापस बहादुरगढ़ शाम करीब सवा 7 बजे छोड़ गई। यहां से महिला आरोपी लक्की दलाल के साथ अंबाला की ओर चल दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इनके पीछे लग गई।
विज्ञापन

जैसे ही आरोपी अंबाला बार्डर पर महिला को लेकर पहुंचा तो स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपी को धर दबोचा। मौके पर ही आरोपी से और हजार रुपये बरामद कर लिए। इस दौरान टीम की अगुवाई डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. बलविंद्र कौर ने की। इसके अलावा उनके साथ डॉ. विजय वर्मा, डॉक्टर कौशल भी साथ रहे। आरोपी को रात करीब 10 बजे सदर थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। जांच अधिकारी एसआई महेश के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की शिकायत के आधार पर आधी रात करीब 12 आरोपी जसबीर उर्फ लक्की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिला को लेता रहा झांसे में
आरोपी लक्की रेडक्रॉस के तहत दिए गए पार्किंग के ठेकदार का कर्मी है। वह अस्पताल में आने वाली गर्भवती महिलाओं को आसानी से अपने झांसे में ले लेता था। पंजाब के समाना से आगे महिला के गर्भ में पल रहे अजन्मे की जांच हुई वहां तीन अन्य महिलाएं भी थी। इनके गर्भ में पल रहे अजन्मों की भी जांच की गई। डॉ. बलिंवद्र कौर के अनुसार आरोपी एक साथ तीन-चार महिलाओं की लिंग जांच करते थे।
तेज रफ्तार के कारण गिरोह तक नहीं पहुंच पाई टीम
पंजाब के समाना तक टीम ने स्कोडा का पीछा किया, लेकिन इसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर वह ओझल होने में कामयाब रहे। डॉ. बलविंद्र कौर के अनुसार गाड़ी की स्पीड भी बहुत ज्यादा थी। इसीलिए पंजाब में चल रहे इस गिरोह के गिरेबान तक अंबाला की स्वास्थ्य विभाग की टीम के हाथ नहीं पहुंच सके।

हमारे अस्पताल की पार्किंग में कार्यरत ठेकेदार का कर्मी जसबीर उर्फ लक्की भ्रू लिंग-जांच करवा रहा था यह देखकर हमें हैरानी हुई। जसबीर को हमने काबू कर पुलिस को सौंप दिया है। अंधेरे का फायदा उठाकर और तेज गति के कारण पंजाब में समाना से आगे आरोपी आंखों से ओझल हो गए।
- बलविंद्र कौर, उप सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed