फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   father died and son fell in handicaped

पिता की मौत और बड़ा बेटा हो गया अपाहिज, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:37 AM IST
विज्ञापन
father died and son fell in handicaped
ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राली चला रहे गोकलगढ़ निवासी राजेश कुमार (39) की मौत के बाद घर में मातम पसर गया। हादसे में न केवल घर का सबसे बड़ा चिराग बुझ गया बल्कि राजेश का बड़ा बेटा भी अपाहिज हो गया। परिजनों को चिंता इस बात की सता रही थी कि अब होश में आने के बाद वह उदय को कैसे संभालेंगे। एक तो पिता की मौत और दूसरा उसकी टांग कटना। दोनों दुखों को वह एकदम कैसे बर्दाश्त करेगा? यह सोच-सोचकर परिजनों की आंखों से लगातार आंसू टपक रहे थे। राजेश घर में सबसे बड़ा और सबका प्यारा था। माता-पिता का आज्ञाकारी बेटा उन्हें छोड़ कर चला गया। इस बात की टीस परिजनों को खाए जा रही थी। विलाप करते हुए छोटे भाई पंकज ने बताया कि बड़ा भाई राजेश कुमार सरल, सुगम व शांतिप्रिय स्वभाव का व्यक्ति था। घर में कोई मेहमान आता था तो वह सबसे पहले खातिरदारी में जुट जाता था। राजेश कभी भी किसी बात का बुरा नहीं मानता था, उसमें सेवाभाव कूट-कूट कर भरा हुआ था। राजेश के पास दो लड़के हैं। इसमें बड़ा बेटा उदय 19 साल तो दूसरा बेटा हर्ष 7 साल का है। हादसे के वक्त उदय भी अपने पिता के साथ ही था।
विज्ञापन

ट्रक चालक की भी टूट गई टांगें
दूसरी तरह इस हादसे को अंजाम तक पहुंचाने वाले ट्रक चालक निजाम की हालत भी सही नहीं थी। हादसे में बेशक उसकी जान बच गई लेकिन उसकी दोनों टांगे टूट चुकी हैं। ऐसे में अब वह भी लंबे समय बाद ही अपने पांव पर चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed