फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers were made aware not to burn crop residue.

Ambala News: फसल अवशेष न जलाने के लिए किसानों को किया जागरूक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Farmers were made aware not to burn crop residue.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बराड़ा। पर्यावरण संरक्षण एवं किसानों को आधुनिक कृषि पद्धतियों के प्रति जागरूक करने हेतु खंड कृषि अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों व अधिकारियों द्वारा उपमंडल के गांवों में जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। एसडीएम सतिंद्र सिवाच ने बताया कि शिविर का उद्देश्य किसानों को यह जानकारी देना है कि फसल कटाई के बाद खेतों में बचे पराली (फसल अवशेष) को जलाना न केवल वातावरण के लिए अत्यंत हानिकारक है, बल्कि इससे मिट्टी की उर्वरता घटती है और स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। खंड कृषि अधिकारी डॉ. रवि कांत ने बताया कि शिविर में कर्मचारियों ने किसानों को पराली जलाने के विकल्प, जैसे कि सुपरसीडर, हैप्पी सीडर, सुपर स्ट्रॉ मैनेजमेंट सिस्टम, रोटावेटर आदि यंत्रों, यंत्रों से गांठे बनाना व इन सीटू प्रणाली की बारीकी से जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed