फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers were informed about agricultural techniques

Ambala News: किसानों को कृषि तकनीकों के बारे में दी जानकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers were informed about agricultural techniques
बराड़ा। निजी शिक्षण संस्थान के एडवांस्ड सेंटर फॉर क्लाइमेट रेजिलिएंस एंड क्रॉप प्रोटेक्शन द्वारा गांव अधोया में किसानों के लिए जागरुकता व संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि उत्पादन को सुदृढ़ बनाना और जलवायु-सहिष्णु खेती को बढ़ावा देना था। इस सत्र में कुल 25 स्थानीय किसानों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। विश्वविद्यालय के कृषि विशेषज्ञों के साथ सार्थक संवाद किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को विज्ञान आधारित कृषि तकनीकों, सतत फसल उत्पादन, और मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन से संबंधित व्यावहारिक समाधान उपलब्ध कराना था। इस दौरान विशेषज्ञों ने आधुनिक फसल और मिट्टी प्रबंधन पद्धतियां, पौधों में होने वाले रोगों की प्रारंभिक पहचान और रोकथाम, तथा सुरक्षित एवं प्रभावी कीटनाशक उपयोग के तरीकों पर विस्तृत चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed