फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers stood on the ground even before the administration marked them.

Ambala News: प्रशासन के निशानदेही कराने से पहले ही जमीन पर डटे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers stood on the ground even before the administration marked them.
अंबाला सिटी। बेड़सां गांव के किसानों की 117 एकड़ मुस्तरका शामलात जमीन की निशानदेही रुकवाने के लिए भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के सदस्य शुक्रवार को बड़ी तादाद में गांव में पहुंचे। नेताओं का कहना था कि इस जमीन पर किसानों का पुराना हक है और ये जमीन उनके पास ही रहनी चाहिए।
विज्ञापन

इस मौके प्रशासन की ओर से कोई भी अधिकारी गांव में नहीं पहुंचा। इसके बाद गांव के किसानों ने पंचायत के समक्ष सामूहिक निर्णय लेते हुए 117 एकड़ जमीन की निशानदेही न करवाने का एलान किया। प्रशासन ने गांव के गौरव राणा की मांग पर उक्त जमीन की निशानदेही के लिए 15 दिसंबर की तारीख निर्धारित की थी। भाकियू शहीद भगत सिंह जिला प्रधान गुरमीट सिंह ने बताया कि बेड़सां गांव में 117 एकड़ मुस्तरका शामलात जमीन की निशानदेही का काम किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के हस्तक्षेप के बाद फिर रुक गया। करीब छह घंटे तक यूनियन के सदस्यों ने प्रशासनिक अधिकारियों का इंतजार किया। जब कोई अधिकारी नहीं आया तो गांव के किसानों ने पंचायत के समक्ष लिखित तौर पर सामूहिक निर्णय लेते हुए जमीन की निशानदेही न करवाने का एलान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed