फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers' paddy spoiled due to waterlogging, now neither plants nor laborers are available

Ambala News: जलभराव से किसानों की धान हुई खराब, अब न पौध मिल रही न मजदूर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Farmers' paddy spoiled due to waterlogging, now neither plants nor laborers are available
अंबाला सिटी। बाढ़ प्रभावित इलाकों में जिन किसानों की धान की फसल खराब हुई है, उनके लिए बड़ी समस्या खड़ी हो गई है। अब धान लगाने के लिए किसानों के पास पौध नहीं है। किसान पौध लेन के लिए पंजाब और हरियाणा के कई जगहों पर चक्कर काट रहे हैं। कोई अपनी रिश्तेदारी में पौध लेने के लिए पता कर रहा है तो कोई सोशल मीडिया पर लिखकर पोस्ट कर रहा है। ऐसी ही स्थिति धान लगाने के लिए मजदूरों की बनी हुई है। किसानों को धान लगाने के लिए लेबर नहीं मिल रही। किसान लेबर के लिए अपनी रिश्तेदारियों में पता कर रहे हैं।
विज्ञापन

पंजाब के एक गांव से किसान जसवंत सिंह लेबर के बारे में पता करने के लिए बलाना गांव में पहुंचे। उनको धान की पौध की समस्या भी आ रही है। इसी तरह बाढ़ प्रभावित गांव खैरा, नडियाली, मियांमाजरा, अमीपुर, मेतलां, चुगना, नग्गल व आसपास के लोगों के लिए भी धान की फसल के लिए पौध की समस्या खड़ी हो गई है।
विज्ञापन


बारिश के कारण 1.65 लाख एकड़ फसल खराब
बारिश के कारण जिले में एक लाख 65 हजार एकड़ फसल बर्बाद हो गई। जिसमें एक लाख 47 हजार एकड़ धान, गन्ना 13 हजार 500 एकड़, चारा 4910 एकड़ फसल खराब है। गांव खैरा निवासी जग्गा खैरा ने बताया कि सरकार किसानों को जल्द मुआवजा दे, ताकि किसानों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed