{"_id":"68bf3711396e222fce005ef7","slug":"farmers-gheraoed-the-naggal-police-station-after-six-hours-the-police-had-to-compromise-ambala-news-c-36-1-amb1003-149303-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: किसानों ने नग्गल थाने का किया घेराव, छह घंटे बाद पुलिस को करना पड़ा समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: किसानों ने नग्गल थाने का किया घेराव, छह घंटे बाद पुलिस को करना पड़ा समझौता
Tue, 09 Sep 2025 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
नग्गल थाने का घेराव करते हुए भाकियू शहीद भगत सिंह के पदाधिकारी व किसान। स्त्रोत
अंबाला सिटी। नग्गल-हसनपुर गांव में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलने के दौरान हुए किसानों व पुलिस टकराव मामले में समझौता हो गया। किसानों ने भाकियू शहीद भगत सिंह के नेतृत्व में सोमवार को सुबह नग्गल थाने का घेराव किया। इस दौरान एचएसजीपीसी के सदस्य गुरतेज सिंह, सुखदेव सिंह गोबिंदगढ़ भी पहुंचे, साथ ही पुलिस अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी ने यूनियन पदाधिकारियों से माफी मांगी, इसके बाद मामला शांत हो सका। पुलिस अधिकारी ने मंच से कहा कि वह भी सिख धर्म का सम्मान करती हैं और गुरुद्वारा साहिब में भी जाती हैं। रविवार को उन्होंने सिर्फ अपनी ड्यूटी की थी, इसके बाद भी अगर लगता है कि उनसे कोई गलती हुई है तो वह श्री गुरुग्रंथ साहिब को साक्षी मानकर माफी मांगती हैं।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसान-पुलिस के बीच हो गया था टकराव
बीते रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नग्गल-हसनपुर में बारिश से जलभराव का जायजा लेने के लिए पहुंचे थे। उस दौरान जहां किसान मुख्यमंत्री से मिलने पर अड़े थे तो पुलिस ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान टकराव बढ़ गया था और किसानों ने एक महिला अधिकारी पर दुर्व्यवहार करने के आरोप लगाए थे।