फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers are awakening the spirit of farmers through Kalash Yatra

Ambala News: कलश यात्रा से किसानों में अलख जगा रहे किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Farmers are awakening the spirit of farmers through Kalash Yatra
शहजादपुर (अंबाला)। किसान आंदोलन को सोमवार को 35 दिन हो गए हैं। इसके बावजूद हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर किसानों का आत्मविश्वास अपनी मांगों पर अडिग हैं।
विज्ञापन

किसानों में अलख जगाने की मुहिम पर निकले किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेताओं की ओर से की जा रही किसान शुभकरण सिंह की अस्थि कलश यात्रा शहजादपुर क्षेत्र के छज्जुमाजरा, पटवी और धनाना से हुई शहजादपुर बस स्टैंड पर पहुंची।
विज्ञापन

कलश यात्रा के साथ किसानों की गाड़ियों का लंबा काफिला दिखाई दिया। गाड़ी पर लगे माइक के माध्यम से जगह-जगह किसान नेता सरकार की ओर से की जा रहीं ज्यादतियों और उनकी मांगों का जिक्र करते हुए दिखाई दिए। इस यात्रा में स्थानीय किसान भी जुड़ते दिख रहे हैं। कलश यात्रा के तीसरे दिन यात्रा का नेतृत्व कर रहे किसान नेता अशोक बल्हारा, अमरजीत सिंह मोहड़ी, दलजीत सिंह गिल, मनजीत सिंह, गुरधियन सिंह, विक्रम राणा, धर्मवीर सिंह ढींडसा ने किया। यात्रा के दिन सुबह जटवाड़ गांव से काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। यहां शहीद शुभकरण सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। इसके बाद यात्रा शहजादपुर के बाद हड़बोन चौक हड़बोन, अंबली से होती हुई यमुनानगर जिला में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज इन क्षेत्रों में जाएगी कलश यात्रा

कलश यात्रा मंगलवार सुबह यमुनानगर के गुरुद्वारा कपाल मोचन साहिब से शुरू होगी और चोराही, मलकपुर खादर, खानुवाला, मणिपुर, ललहारी, अर्जुन माजरा, मानकपुर, कोट, दादूपुर जट्टान तक जाएगी। इसके बाद लेदी, तुगलपुर, ब्रोली माजरा, कड़कोली, टिमो, चुहड़पुर, मलकपुर, शेरपुर, सिंघपुरा मोड, ससरोली में दोपहर के लंगर में रात्रि का विश्राम होगा। वहीं शंभू बॉर्डर पर किसान नेता सुरजीत सिंह फूल ने कहा कि भाजपा सरकार अपना दोहरा चरित्र दिखा रही है। सरकार वास्तव में किसानों और श्रमिकों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। किसान अपनी मांगों को लागू कराने के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। किसान भाजपा और जजपा को शहीद शुभकरण सिंह और किसान आंदोलन के अन्य शहीदों के नाम पर तख्तियां और काले झंडे प्रदर्शित करेंगे।




शहादत दिवस पर 23 मार्च को शंभू पहुंचेंगे किसान

यात्रा के दौरान विभिन्न किसान नेताओं ने गांवों में लोगों को अपने हक के लिए संघर्ष कर रहे किसानों पर भाजपा सरकार द्वारा किये जा रहे अत्याचार की जानकारी दी। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी ने बताया कि 23 मार्च को शहीद ए आजम सरदार भगत सिंह के शहादत दिवस पर शंभू बॉर्डर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमें लाेगों से अधिक से अधिक पहुंचना का निमंत्रण दिया। मोहड़ी ने किसानों और ग्रामीणों से इस जुल्म के खिलाफ शहीद शुभकरण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि देने के लिए 22 मार्च को हिसार और 31 मार्च को अंबाला में बड़ी संख्या में श्रद्धांजलि सभाओं में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed