फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmers again stood on the tracks, operation of 81 trains affected, 18 canceled

Ambala News: फिर ट्रैक पर डटे किसान, 81 ट्रेनों का संचालन प्रभावित, 18 हुईं रद्द

Thu, 18 Apr 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 18 Apr 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Farmers again stood on the tracks, operation of 81 trains affected, 18 canceled
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। शंभू बार्डर पर धरना दे रहे किसानों ने बुधवार को अंबाला-लुधियाना रेल मार्ग बाधित कर दिया। लगभग दो हजार किसान 12 बजे के करीब शंभू रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। ऐसे में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 81 ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ। इस दौरान सुरक्षा कारणों से 18 ट्रेनें पूर्णरूप से रद्द कर दी गईं, जबकि आठ ट्रेनों को बीच रास्ते में रद्द करना पड़ा। वहीं नौ ट्रेनों को बीच रास्ते में रोककर वापस लौटाया गया। इसके अलावा 46 ट्रेनों को बदले मार्ग से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। ट्रेनों का संचालन प्रभावित होने से रेलयात्रियों को विभिन्न मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शंभू बार्डर पर बुधवार की सुबह से ही किसानों का तांता लगा रहा। प्रदेश के विभिन्न जिलों से परिवार समेत किसान यहां जमा हुए। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे किसानों ने अंबाला-लुधियाना रेल मार्ग बाधित कर दिया। इससे पहले पंजाब पुलिस के जवानों ने किसानों को रोकने की काफी कोशिश की, लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाए। किसानों की भीड़ देखकर पुलिस के हौसले पस्त हो गए और देखते ही देखते लगभग दो हजार किसान शंभू रेलवे स्टेशन के अंदर घुस गए और फिर रेलवे ट्रैक पर बेमियादी धरना शुरू कर दिया। दूसरी ओर ट्रेनों का संचालन बाधित होने से अंबाला स्टेशन पर भी यात्री परेशान नजर आए। पूछताछ केंद्र पर यात्रियों की भीड़ लगी रही।
विज्ञापन




चंडीगढ़ के रास्ते चलीं ट्रेनें



अंबाला-लुधियाना रेल खंड पर किसानों के धरने से यातायात बाधित होने के बाद रेलवे ने वाया चंडीगढ़ ट्रेनों का संचालन किया। लुधियाना की तरफ से आने और अंबाला की तरफ से लुधियाना जाने वाली ट्रेनाें को चंडीगढ़ के रास्ते गंतव्य तक भेजा गया। इसकी सूचना भी ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को दी जा रही थी। इस दौरान राजपुरा और सरहिंद की तरफ जाने वाले यात्रियों को बसों का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed