फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Farmer Protest: Ambala-Ludhiana and Kalka railway line remained closed for four hours

किसान आंदोलन: चार घंटे बंद रहा अंबाला-लुधियाना और कालका रेलमार्ग, 41 ट्रेन प्रभावित, पांच ट्रेन हुईं रद्द

Tue, 18 Apr 2023 09:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 09:16 PM IST
सार

किसान आंदोलन से चार घंटे अंबाला-लुधियाना और कालका रेलमार्ग बंद रहा। 25 पैसेंजर ट्रेनों सहित 16 मालगाड़ियां प्रभावित हुई। पांच ट्रेनें रद्द हुईं। इस कारण रेलवे को लाखों रुपये का नुकसान हुआ, साथ ही यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Farmer Protest: Ambala-Ludhiana and Kalka railway line remained closed for four hours
किसान आंदोलन से चार घंटे बंद रहा अंबाला-लुधियाना और कालका रेलमार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

किसान आंदोलन की वजह से मंगलवार को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 41 ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। इसमें 16 मालगाड़ियां भी शामिल थीं। इस दौरान पांच ट्रेनों को रद्द कर दिया गया। वहीं 20 ट्रेनों को 2 से 4 घंटे की देरी से गंतव्य की तरफ रवाना किया गया। वहीं रेल का चक्का जाम होने की वजह से जो ट्रेन जहां थी, उसे वहीं रोक दिया गया।

विज्ञापन


इस कारण रेलवे को लाखों रुपये का नुकसान हुआ, साथ ही यात्रियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान शताब्दी में सफर करने वाले यात्री हैरान-परेशान नजर आए, क्योंकि उन्हें आगामी सफर के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दूसरी ट्रेन पकड़नी थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार किसान संगठनों की तरफ से मंगलवार को दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चक्का जाम का ऐलान किया गया था। दोपहर 12 बजे किसानों ने अंबाला से लुधियाना और कालका की तरफ जाने वाला रेल मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसान राजपुरा और लालडू रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे ने तुरंत कंट्रोल पर संदेश देकर ट्रेनों को बीच रास्ते में रोकने के निर्देश दिए ताकि कोई दुर्घटना न हो जाए। किसान आंदोलन को लेकर आरपीएफ और जीआरपी भी पूरी तरह से चौकस रही।

रद्द ट्रेनें
ट्रेन नंबर 04547 अंबाला-बठिंडा, 04569 अंबाला-कालका, 04570 कालका-अंबाला, 04577 अंबाला-नंगलडैम और ट्रेन नंबर 04580 नंगलडैम-अंबाला को पूर्ण तौर पर रद्द किया गया।


देरी से चलने वाली ट्रेनें
ट्रेन नंबर 12046 चंडीगढ़-नई दिल्ली शताब्दी,11057 मुंबई-अमृतसर एक्सप्रेस, 15708 अमृतसर-कटिहार आम्रपाली एक्सप्रेस, 14735 श्रीगंगानगर-अंबाला कैंट एक्सप्रेस, 22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस, 12926 अमृतसर-मुंबई पश्चिम एक्सप्रेस, 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस, 12497 नई दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब, 22445 कानुपर सैंट्रल-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस, 15707 कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस, 22423 गोरखपुर-अमृतसर जनसाधारण एक्सप्रेस, 12029 नई दिल्ली-अमृतसर स्वर्ण जयंती शताब्दी एक्सप्रेस, 15655 कामाख्या-कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस, 12919 डाॅ अंबेडकर नगर-कटरा मालवा एक्सप्रेस, 12587 गोरखपुर-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस, 12471 बांद्रा-कटरा स्वराज एक्सप्रेस, 11058 अमृतसर-मुंबई एक्सप्रेस, 12920 कटरा-डॉ अंबेडकर नगर मालवा एक्सप्रेस, 12472 कटरा-बांद्रा स्वराज एक्सप्रेस, 22430 पठानकोट-दिल्ली एक्सप्रेस का संचालन घंटों प्रभावित हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed