{"_id":"696e7f38bd1e02f39f02d09a","slug":"families-of-those-who-lost-their-lives-in-agricultural-accidents-received-cheques-of-rs-5-lakh-each-ambala-news-c-36-1-amb1002-156725-2026-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कृषि दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के परिवारों को मिले 5-5 लाख के चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कृषि दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों के परिवारों को मिले 5-5 लाख के चेक
Tue, 20 Jan 2026 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Tue, 20 Jan 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
शहजादपुर। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतीहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना के तहत मार्केट कमेटी शहजादपुर ने कृषि दुर्घटनाओं का शिकार हुए दो किसान परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की। सोमवार को मार्केट कमेटी के चेयरमैन गोपाल मित्तल ने पीड़ित परिवारों को 5-5 लाख रुपये के चेक सौंपे।
चेयरमैन ने बताया कि गांव टोडा निवासी संदीप सिंह और मुकंदपुर निवासी प्रमाल सिंह की ट्रैक्टर दुर्घटनाओं में मृत्यु हो गई थी। उनकी पत्नियों, अमरजीत कौर और रचना देवी को सहायता राशि दी गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि कृषि कार्यों (बुवाई, कटाई आदि) के दौरान दुर्घटना होने पर सरकार किसानों और मजदूरों को संबल प्रदान करती है। योजना के तहत मृत्यु पर 5 लाख, रीढ़ की हड्डी टूटने पर 2.50 लाख और अंग भंग होने पर क्षति के अनुसार 37,500 से 1.87 लाख रुपये तक का मुआवजा दिया जाता है।