फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Fame of women got respect, Ambala

महिलाओं के हौसलों को मिला सम्मान

Thu, 09 Mar 2017 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Thu, 09 Mar 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
Fame of women got respect, Ambala
महिलाओं के हौसलों को मिला सम्मान - फोटो : Amar Ujala

जिलेभर में विश्व महिला दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्कूलों, कॉलेज और समाजसेवी संस्थाओं की ओर से रंगारंग कार्यक्रम किए गए। जबकि विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। ताकि अन्य लोग उनके जीवन से प्रेरित हो सके।

विज्ञापन


शिव मंदिर, मतिदास नगर
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर वार्ड नंबर 14 की महिलाओं का मंदिर में कार्यक्रम हुआ। जिसमें समाजसेवी सुनैना धीमान ने महिलाओं को उनकी सुरक्षा व अधिकारों के बारे में अवगत करवाया। जबकि महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या व बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय बारे भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। ताकि महिलाएं संबंधित विषयों पर जागरूक हो सके। इस मौके पर पुष्पा, सत्या, रीतू भाटिया, संतोष कश्यप, उषा शर्मा आदि मौजूद रही।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र, तेपला
कार्यक्रम समन्वयक डॉ. उपासना सिंह ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस से मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने अधिक संख्या में भाग लिया और हमीदपुर ग्राम पंचायत सरपंच जसबीर सिंह बतौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रहे। इस मौके पर विभिन्न कार्यक्रमों का भी आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न प्रकार के हस्त-कौशल से महिलाओं को परंपरागत किया गया। जैसे गुड़िया बनाना, पेंटिंग करना, मोल्डिंग क्राफ्ट एवं सौंदर्य कला में महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गवर्नमेंट पीजी कालेज, अंबाला कैंट
विश्व महिला दिवस पर वीमेन सेल व मॉस मीडिया कम्युनिकेशन विभाग की ओर से कार्यक्रम हुआ। जिसमें कालेज प्राचार्या तेजपाल कौर ने महिलाओं की सम्मान और सुरक्षा को बड़ा मुद्दा बताया है। कार्यक्रम में कल्पना, मेघा, सुनील, गौरव, दीपक, निशोक ने कविता व भाषण के माध्यम से महिलाओं के मुद्दों को सबके सामने रखा व दीपक द्वारा की गई। मोनो एक्टिवा ने एक लड़की की कड़ी मेहनत के बाद खेल में जीत दिलाने की कहानी सुनाई, इसके साथ ही अन्य दो लघु नाटिकाओं के द्वारा महिलाओं की समस्याओं के बारे में बताया।

जेसीआई, अंबाला
एसडी कालेज में जेसीआई विंग ने विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। वहीं शिक्षा के क्षेत्र में नीलिमा खांडेकर, खेल में डॉ. शशि राणा, समाजसेवी ममता, व्यवसाय में वंदना कोछर, खेतीबाड़ी में प्रगति सिंह को पुरस्कार वितरित किए गए। इसमें मंजू सचदेवा, दिव्या बंसल व अन्य मौजूद रही।

पीकेआर जैन कालेज आफ एजुकेशन, अंबाला सिटी  
प्राचार्या डॉ. मुदिता भटनागर ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने महिला सम्मान के प्रति विभिन्न भावों से अपने विचार प्रस्तुत किये। इस दौरान संयुक्त खेलों का भी आयोजन किया गया। इस दौरान स्वाति, प्राची, प्रेरणा व साक्षी ने भावपूर्ण कविता के माध्यम से समाज निर्माण में नारी के योगदान के बारे में बताया। नवनीत व ग्रुप ने सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर कालेज प्रबंधक समिति के प्रधान सतपाल जैन, उप-प्रधान प्रेम भूषण जैन, सचिव प्रोफेसर अशोक जैन मौजूद रहे।

मंथन थिएटर एंव फिल्म फाउंडेशन, अंबाला
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मंथन थिएटर एवं फिल्म फाउंडेशन ने महिलाओं को समर्पित एक दिवसीय चर्चा बैठक का आयोजन किया। जिसका मुख्य विषय हरियाणा कला परिषद द्वारा राज्य भर में चलने वाले 22 दिवसीय जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 'मातृशक्ति महोत्सव' रहा। उधर, मंथन के सचिव विकास शर्मा ने बताया कि हर वर्ष 8 मार्च को ग्रुप कार्यक्रम आयोजित करता है, इस बार हरियाणा सरकार की स्वायत्त संस्था हरियाणा कला परिषद् ने अंबाला में मंथन ग्रुप को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके तहत आने वाली 30 मार्च महिलाओं के यशोगान का वर्णन एक नृत्य नाटिका से किया जाएगा।

फादर एग्नेल कॉन्वेट, अंबाला
महिला दिवस पर स्कूल में कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें नन्हेड़ा, मिलाप नगर, आनंद विहार की महिलाओं जोकि विभिन्न क्षेत्रों, संस्कृति, नृत्य, शिक्षा, खेलकूद आदि से जुड़ी है, उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रिंसिपल मोनिका शर्मा ने बताया कि नारी किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कमजोर नहीं है।

चुनमुन क्लब
क्लब डायरेक्टर अशोक शर्मा ने बताया कि चुनमुन क्लब द्वारा महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। जिसमें नृत्य के क्षेत्र से प्रेरणा शर्मा, काजल शर्मा व शिक्षा में किरण मित्तल, ऊषा रानी, एस महाजन, नेहा, बलविंद्र कौर, नेहा, अंजू व समाजसेवा से सोनिया शर्मा, बलवीर कौर, टीना शर्मा खेलकूद से रेखा सरीन, बैंकिंग से रेनू, अर्चना सोढ़ी व डैकोरेटर लीना कालरा व मेडिकल से डॉ. यामनी मुंजाल, डॉ. शैली सेठी, डॉ. प्रीति व बिजनेस में समता जॉली आदि सम्मानित हुईं।

केंद्रीय विद्यालय नंबर तीन, अंबाला कैंट
प्राचार्या सीमा महेंद्र ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर समस्त स्टाफ को हार्दिक शुभकामनाएं दी गयी और कहा कि आज के युग में नारी ने अपनी समझदारी ,विवेक एवं बुद्धिमत्ता के द्वारा पारिवारिक, सामाजिक तथा सांस्कृतिक जीवम में गजब का संतुलन दिखाया है। वहीं, इस समारोह की शोभा और बढ़ाने हेतु सभी महिला शिक्षिकाओं द्वारा ड्रेस कोड का अनुसरण करते हुए शानदार वस्त्र धारण किए गए। अंत में विभिन्न प्रतियोगिताएं व गेम्स करवाई गई।

गवर्नमेंट स्कूल, जेल लैंड
सोसायटी की अध्यक्ष वीना ढल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर गवर्नमेंट स्कूल जेल लेंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला बाल संरक्षण अधिकारी मेधा सिंगला, सीडब्ल्यूसी के सदस्य गुरदेव सिंह मंढेर, जगमोहन सिंह मछौंडा, मोहित अग्रवाल व महिला थाने से जिला बाल विवाह निषेध अधिकारी अरविंद जीत कौर मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को पौधे बांटकर महिला दिवस मनाया। इस अवसर पर पायल, दीपिका, ममता रानी, गुरप्रीत सिंह, कविता रानी, संजय कौशिक आदि मौजूद रहे।

गांधी मेमोरियल नेशनल कालेज, अंबाला कैंट
कालेज प्राचार्य डॉ. राजपाल सिंह ने बताया कि वुमैन सैल विभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कविता-उच्चारण, भाषण व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंबाला व यमुनानगर जिला की महिला सुरक्षा अधिकारी अरविंद्र जीत कौर मुख्यातिथि के रूप में शामिल रही। यह नंबर नैट पर भी उपलब्ध है। वहीं कविता उच्चारण में अमनदीप कौर, पारूल कुमार, नम्रता राय, मल्लिका व भाषण में सुनैना, अमनदीप कौर, महक व पोस्टर मेकिंग में साक्षी गुप्ता, सुमन, हिना, मनीषा, मल्लिका शर्मा पहला, दूसरा, तीसरा व सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

महिला एवं बाल विकास, अंबाला
पंचायत भवन में महिला दिवस के अवसर पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। जिसमें महिला एंव बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला बाल सरंक्षण यूनिट, संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी, सुपरवाईजरस, आंगनबाड़ी वर्करस द्वारा भाग लिया गया। तब जाकर कानून में महिलाओं को बराबरी का दर्जा दिया गया है। वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों में उन प्रतिभाशाली महिलाओं का उदाहरण देते हुए स्वयं को भी सशक्त बनने का प्रण लिया गया।

रविदास मंदिर, गांव बलाना
पंजाब नेशनल बैंक, वित्तीय साक्षरता केंद्र व आरसेटी अंबाला द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। जिसमें गांव की महिलाओं एवं स्वयं सहायता समूह और आंगनबाड़ी की महिलाएं शामिल हुई। इस अवसर पर वित्तीय परामर्शदाता आर के छाबड़ा, जिला अग्राणी प्रबंधक नरेश सिंगला आर सेटी के निदेशक डीके कालड़ा, ग्रामीण आजीविका मिशन के ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक निरंजन ने महिला एवं सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। महिलाओं को बैंक की तरफ से चलाई गई सुविधा के लिए प्रेरित किया गया।

देव समाज कालेज फार गर्ल्स, अंबाला सिटी
प्राचार्या रेणू गुप्ता ने बताया कि वूमन सेल एवं एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में काव्यपाठ प्रतियोगिता एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। इसमें सीजीएम अर्चना यादव मुख्यातिथि के रूप में शामिल रही। उन्होंने कहा कि हमारे समाज में महिलाओं की स्थिति सुधारने के लिए कानून में बहुत से प्रावधान है जैसे छेड़छाड़, घरेलू हिंसा, लिंगानुपात, भ्रूण हत्या इत्यादि के लिए विभिन्न कानून बनाए गए है। जबकि निबंन्ध लेखन प्रतियोगिता में बीकॉम प्रथम की कृति ने प्रथम स्थान व काव्य पाठ में बीकॉम द्वितीय की सुरभि विजेता रही।

केंद्रीय कारागार, अंबाला सिटी
मुख्य न्यायदंडाधिकारी अर्चना यादव ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लायंस क्लब अंबाला द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने महिला कैदियों व बंदियों को उनके अधिकारों, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जा रही मुफ्त कानूनी सहायता के अलावा नारी सशक्तिकरण तथा महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक सुखराम विश्नोई, जेल उप अधीक्षक विशाल छिब्बर, भूपिंद्र सिंह, डॉ. राजीव सहित लायंस क्लब के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।


रंगोली में सिमरन, मेहंदी में निशु ने मारी बाजी
सामाजिक संस्था सेवा समर्पण सहयोग एवं मामू आला वेलफेयर सोसायटी ने महिला दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में सेवा समर्पण सहयोग कि उपाध्यक्ष पूनम ने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी तभी समाज सशक्त होगा। जबकि महिला के शिक्षित होने से दो परिवार शिक्षित होते हैं। इस मौके पर महिलाओं को सम्मानित किया गया। उधर, रंगोली में सिमरन व मेहंदी में निशु व श्लोगन प्रतियोगिता में अनवी प्रथम रही। इस मौके पर संस्थाध्यक्ष दीपक सैनी, अजय, सचिन तंवर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed