{"_id":"62bcabc00196f178333f0809","slug":"expressed-anger-over-calling-the-employee-a-casteist-word-ambala-news-knl113087351","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारी को जातिसूचक शब्द कहने पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारी को जातिसूचक शब्द कहने पर जताया रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला। रोडवेज एसी एम्पलाइज संघर्ष समिति ऑफ हरियाणा अंबाला डिपो के कार्यालय में बुधवार को बलवंत सिंह राज्य चेयरमैन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अनुसूचित जाति के कर्मचारी को जातिसूचक शब्द कहने पर रोष जताया। उनका कहना था कि 28 जून को व्हाट्सएप के माध्यम से ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई। इसमें महेंद्र सिंह गौड़ निवासी गांव काछवा जिला करनाल और भगवत दयाल शर्मा (कार्यरत ड्यूटी इंस्पेक्टर) करनाल डिपो आपस में फोन के माध्यम से बात कर रहे थे।
ऑडियो रिकॉर्डिंग में महेंद्र बार-बार अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को गालियां दे रहा था। वह जाति सूचक शब्द कह कर पुकार रहा था और नौकरी से हटाने व प्रताड़ना का षड्यंत्र रच रहा था। समस्त कर्मचारियों ने बैठक में रोष जताते हुए फैसला लिया कि ऐसी जातिवादी मानसिकता रखने वाले इंसान को तुरंत प्रभाव से नौकरी से हटाया जाना चाहिए। उसके विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल में डाल देना चाहिए। जब तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तब तक संगठन चैन से नहीं बैठेगा। बैठक में विजेंद्र सिंह, वेद प्रकाश, कश्मीर सिंह, नरेंद्र मोहड़ा, प्रवेश कुमार, दीपक, अमरजीत, मंगू राम, तीर्थ प्रकाश, मनीष आदि मौजूद रहे।