फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Explosion while welding in shop, three injured

दुकान में वेल्डिंग करते समय धमाका, तीन घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Explosion while welding in shop, three injured
मटहेड़ी शेखां में किराना दुकान पर वेल्डिंग करते समय जोरदार धमाका हुआ। धमाका दुकान में रखे पोटाश में चिंगारी गिरने के कारण हुआ। जिसमें तीन लोग घायल हो गए। धमाके कारण उठे धुएं में सांस लेने के कारण तीनों बेहोश हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में दाखिल कराया गया। वहीं धमाके की आवाज सुनकर आसपास क्षेत्र के लोग घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए। घायलों में गांव भानोखेड़ी निवासी 30 वर्षीय चरणजीत, 25 वर्षीय संजीव और गांव कालू माजरा निवासी 20 वर्षीय मनप्रीत शामिल हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि किराना की दुकान में तेजाब रखा था, इसी कारण यह धमाका हुआ है। अभी उनकी टीम जांच कर रही है। घायल संजीव के भाई रवि ने बताया कि वहां पर गंधक पोटाश रखा हुआ था। उसमें धमाका इतना जोरदार था कि दुकान के तीनों मंजिलों के शटर टूट गए। इस दौरान धमाके की आवाज बहुत दूर तक सुनाई दी। जैसे ही आसपास के लोगों को पता चला तो पहले तीनों घायलों को वहां से निकाला और चौड़मस्तपुर स्थित पीएचसी ले गए। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को शहर के नागरिक अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां पर दिनों को उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

विस्फोटक सामग्री दुकान में रखना है कानूनन जुर्म
दिवाली से पूर्व हर छोटी बड़ी दुकानों पर पटाके व अन्य विस्फोटक सामग्री की खूब ब्रिकी होती है। इसे रोकने के लिए जिला प्रशासन हर बार टीम भी गठित करता है। इसके बाद भी बिना किसी रोक-टोक के किराना दुकान सहित अन्य दुकानों पर लाइसेंस के बिना पटाखे बेचे जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआती जांच में यही पता चला है कि दुकान में तेजाब रखा था, उसी में धमाका हुआ है। किराना की दुकान पर पोटाश नहीं होता। अगर फिर भी ऐसा है तो हमारी टीम जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आते है उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-धर्मवीर सिंह, एसएचओ, नग्गल थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed