फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ex. servicemen looted in Amabala

पूर्व सैनिक से साढ़े चार लाख रुपये से भरा बैग छीना

Fri, 11 Oct 2013 11:23 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Fri, 11 Oct 2013 11:23 PM IST
विज्ञापन
Ex. servicemen looted in Amabala
नारायणगढ़। बैंक से पैसे निकलवाकर घर वापस जा रहे एक पूर्व सैनिक से बाइक सवार दो युवक चार लाख पचपन हजार रुपयों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद लोगों ने लुटेरों का पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस उपायुक्त ग्रामीण हामिद अख्तर और एसीपी सुरेश कौशिक मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने पूर्व सैनिक प्रीतम सिंह के बताए गए हुलिए के मुताबिक बैंक से सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।

गांव लौटों के प्रीतम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार दोपहर लगभग एक बजे उसने  प्लाट खरीदने के लिए नारायणगढ़-रायपुररानी मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा से 4.55 लाख रुपये निकलवाए।
विज्ञापन


पैसे निकालकर वह साइकिल पर अपने गांव की ओर जा रहा था। इस दौरान बैंक ऑफ इंडिया के पास बाइक सवार दो युवक ों ने उन्हें धक्का दिया और पैसों से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। बाइक सवार एक युवक ने हेलमेट पहना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीतम सिंह के अनुसार जैसे ही वह सड़क पर गिरे तो वहां लोग एकत्रित हो गए और उससे घटना के बारे में पूछा। उसने उन्होंने लोगों को बताया कि बाइक सवार लुटेरे उनका पैसों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए हैं। जिसके बाद कुछ लोगों ने लुटेरों का पीछा भी किया, लेकिन लुटेरों का कोई पता नहीं चल पाया।

थाना प्रभारी नरेंद्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रीतम सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed