फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Every school will now feature broadband, ambala , school harayana part of Digital India

अब हर स्कूल में मिलेगी ब्रॉडबैंड सुविधा।

Wed, 27 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Wed, 27 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Every school will now feature broadband, ambala , school  harayana part of Digital India
मुख्यमंत्री ने शिक्षकों को तीन माह में विभाग में मिलाने का आश्वासन दिया है। - फोटो : file
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजीटल इंडिया मुहिम का हिस्सा अब हरियाणा के सभी सरकारी स्कूल बनेंगे। इन सभी स्कूलों में जहां ब्रांडबैंड सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी, वहीं प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में  भी कंप्यूटर शिक्षा पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


प्राइमरी और मिडिल स्कूलों को भी ब्रांडबैंड कनैक्शन के साथ-साथ एक-एक  कंप्यूटर और आपरेटर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। अभी तक किसी भी प्राइवेट व मिडिल सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर सुविधा नहीं थी। लेकिन अब डिजीटल इंडिया मुहिम में सभी सरकारी स्कूल कंप्यूटर एजुकेशन व ब्राडबैंड सुविधा के साथ आगे बढ़ेंगे।
विज्ञापन


अभी कंप्यूटर डाक निपटाने को भटकते हैं शिक्षक

मिडिल व प्राइमरी स्कूलों में न तो कंप्यूटर है और न ही इंटरनैट सुविधा। इंटरनैट सुविधा हाई व सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में भी नहीं है। लेकिन फिर भी अपने स्कूलों का काम चलाने के लिए संबंधित स्कूलों के प्राचार्य व शिक्षक इंटरनैट की वैकल्पिक व्यवस्था करते हैं। कहीं प्राचार्य खुद अपनी डोंगल सुविधा से स्कूलों में इंटरनैट चलाकर जरूरी कंप्यूटर डाक निपटाते हैं, लेकिन बहुत से स्कूल ऐसे हैं, जो इस सुविधा के लिए बाहर साइबर कैफों में भटकते हैं। वे साइबर कैफों में जाकर शिक्षा विभाग की कंप्यूटर डाक को निपटाते हैं। लेकिन अब सभी स्कूलों में ब्राडबैंड सुविधा मिलने के बाद स्कूलचों को बड़ी राहत मिलेगी और शिक्षक भी कंप्यूटर एजुकेशन को और बढिय़ा ढंग से ग्रहण कर पाएंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसएनल से किया जा रहा टाइअप

पूरे हरियाणा भर के सरकारी स्कूलों में इंटरनैट सुविधा उपलब्ध करवाने का काम बीएसएनएल करेगा। हरियाणा शिक्षा विभाग इसके लिए बीएसएनएल से टाईअप कर रहा है। बीएसएनएल को शिक्षा विभाग ने अपनी रिक्वायरमेंट बता दी है और उसी के मुताबिक अब बीएसएनएल अपने इंटरनैट प्लान हरियाणा शिक्षा विभाग को बताएगा।

हरियाणा शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों में ब्रांडबैंड सुविधा शुरू करवाने निर्णय लिया है। इससे स्कूल और ज्यादा अपग्रेड हो जाएंगें। प्राइमरी व मिडिल स्कूलों में भी कंप्यूटर व आपरेटर उपलब्ध करवाए जाने की योजना पर काम चल रहा है, ताकि वे भी अपनी कंप्यूटर संबंधी डाक  निपटाने के लिए परेशान न हों। ये डिजिटल इंडिया मुहिम की ओर से एक बेहतर कदम है।

-जिले सिंह, डिप्टी डायरेक्टर, हरियाणा शिक्षा विभाग-

हरियाणा शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में ब्राडबैंड सुविधा उपलब्ध करवाने संबंधी प्रस्ताव बीएसएनएल को दिया है। विभाग इस पर काम कर रहा है। अभी इस प्रस्ताव पर जरूरी औपचरारिकताएं निपटाई जा रही है, उसके बाद बीएसएनएल सभी सरकारी स्कूलों में ये सुविधा उपलब्ध करवाएगा।
-रमेश चंद्र आर्य, चीफ जनरल मैनेजर टेलीकॉम, हरियाणा मंडल-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed