{"_id":"689e45f635aa5d91f50f92fe","slug":"even-if-i-am-sent-to-hoist-the-indian-flag-on-the-moon-i-will-go-vij-ambala-news-c-36-1-amb1002-147830-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने भेजा जाएगा तो मैं जाऊंगा : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने भेजा जाएगा तो मैं जाऊंगा : विज
विज्ञापन
फोटो- 18
- पहले लिस्ट से नाम था गायब, अब विज को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम पर यमुनानगर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला। स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज का नाम न होना प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया था। बाद में दो अन्य सूची जारी हुईं तो उसमें विज को यमुनानगर में तिरंगा फहराने की जिम्मेदारी दी गई। इसी पर वीरवार काे जब उनसे प्रश्न पूछा तो उन्होंने कहा कि नाम चाहे दूसरी या तीसरी सूची में आया लेकिन अगर मुझे चंद्रमा पर भी तिरंगा फहराने के लिए भेजा जाएगा, तो मैं जाऊंगा, जबकि यमुनानगर तो हमारा पड़ोसी जिला है और मुझे खुशी है कि मैं इस कार्यक्रम में तिरंगा फहराने के लिए जा रहा हूं।
विभाजन का दर्द पूरे देश को होना चाहिए
ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के विभाजन का दर्द पीड़ित परिवारों व जनों को नहीं होना चाहिए बल्कि इस विभाजन का दर्द पूरे देश के 140 करोड़ लोगों को होना चाहिए क्योंकि हिंदुस्तान का बंटवारा धर्म के आधार पर किया गया।