फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Even after a month, GRP remains empty handed in fake currency case

Ambala News: नकली नोट प्रकरण में एक माह बाद भी जीआरपी के हाथ खाली

Thu, 08 Jan 2026 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 08 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Even after a month, GRP remains empty handed in fake currency case
अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर हुई घटना को लेकर अमर उजाला में प्रका​शित समाचार। फाइल फोटो
सवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट घर से बुकिंग सुपरवाइजर के पास मिले नकली नोट के मामले की जांच काफी धीमी चल रही है जबकि घटना को एक माह से अधिक का समय बीत गया है और जीआरपी के हाथ बिल्कुल खाली हैं।
इस मामले को लेकर जीआरपी ने एक बार फिर शिकायतकर्ता से संपर्क साधा है ताकि वह जल्द से जल्द जांच में शामिल हो और फिर आरोपी कर्मचारी के खिलाफ आगामी जांच आरंभ की जा सके, अन्यथा जीआरपी की टीम दोबारा बिहार जाएगी और फिर शिकायतकर्ता को जांच में शामिल करने के लिए अपने साथ लेकर आएगी, अगर इसके लिए कोर्ट की अनुमति की जरूरत होगी तो वह भी ली जाएगी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता आया और न आरोपी : नकली नोट के मामले में जीआरपी ने तीन दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी, इसके बाद आरोपी रेल कर्मचारी को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भी दिए गए, लेकिन वो जांच में शामिल नहीं हुआ। इस दौरान जीआरपी शिकायतकर्ता के बयान लेने के लिए बिहार गई, लेकिन यहां भी शिकायतकर्ता नहीं मिला, मात्र नोटिस देकर जीआरपी की टीम बैरंग अंबाला लौट आई, इसके बाद फोन पर भी दो से तीन बार संपर्क साधा गया, लेकिन शिकायतकर्ता नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed