{"_id":"65f37dcaf9071753a507a3d4","slug":"esi-dispensary-will-shift-to-dhulkot-ambala-news-c-36-1-ame1006-119880-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: धूलकोट शिफ्ट होगी ईएसआई डिस्पेंसरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: धूलकोट शिफ्ट होगी ईएसआई डिस्पेंसरी
Fri, 15 Mar 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। ईएसआई कर्मचारियों के लिए बनाई गई डिस्पेंसरी जल्द ही धूलकोट स्थित बीएसएनएल की इमारत में शिफ्ट होगी। इसके लिए विभाग ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी है।
उल्लेखनीय है कि अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट में अंबाला शहर क्षेत्र के ईएसआई कर्मचारियों के लिए 2018 में डिस्पेंसरी शुरू हुई थी। वहां पर ईएसआई योजना के लाभार्थी अपना उपचार करवाने के लिए आते है। इसी के साथ लंबे समय से यहां पर धूलकोट क्षेत्र के लिए बनाई गई डिस्पेंसरी भी चलाई जा रही है। जिसे जल्द ही धूलकोट में दोबारा शिफ्ट किया जाना है।
जब से धूलकोट की डिस्पेंसरी यहां पर शिफ्ट हुई तब से ही जगह के अभाव में मरीजों को सुविधाएं नहीं मिल पा रही है। धूलकोट से मरीजों को उपचार के लिए लगभग तीन किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। वहीं डिस्पेंसरी में मरीजों के बैठने के लिए जगह भी नहीं है। नियमित डॉक्टर न होने के कारण शहर डिस्पेंसरी के डॉक्टर ही धूलकोट क्षेत्र के मरीजों को जांच रहे है।
विज्ञापन
अंबाला शहर में ईएसई के तहत बीते सोमवार को दिल्ली से आई साइट सिलेक्शन कमेटी के सदस्यों ने अस्पताल की जमीन को भी देखा और अपनी रिपोर्ट निदेशालय को भेज दी है। इसके बाद अस्पताल का कार्य शुरू होगा। अस्पताल के लिए बजट मंजूर होने के बाद ही विभाग मुलाना में भी एक नई डिस्पेंसरी शुरू करेगी। इसके साथ ही साहा पीएचसी में भी एक अन्य डिस्पेंसरी खोली जाएगी।
डिस्पेंसरी पर 34 हजार मरीजों का भार
अंबाला शहर डिस्पेंसरी पर अंबाला जिला के 34 हजार मरीजों का भार है। जिसमें अंबाला शहर के 31960 और धूलकोट क्षेत्र के 2754 कर्मचारी शामिल है। रोजाना यहां पर 60 से अधिक मरीजों की जांच की जाती है। इसके साथ ही गंभीर मामलों में मरीजों को पैनल के अस्पताल में रेफर भी किया जाता है। डिस्पेंसरी में प्रत्येक वीरवार को बिजली आपूर्ति की समस्या होती है। इसके कारण मरीजों को उपचार करवाने में भी परेशानी होती है।
विभाग की ओर से धूलकोट डिस्पेंसरी को बीएसएनएल बिल्डिंग में शिफ्ट करने के लिए तैयारी जा रही है। जल्द ही डिस्पेंसरी को शिफ्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल यह डिस्पेंसरी अंबाला शहर कपड़ा मार्केट में चल रही है। - डॉ. अनिल मलिक, निदेशक ईएसआईसी।