फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Equipment worth lakhs installed in MSNCU, team will prepare a report

Ambala News: एमएसएनसीयू में लगाए लाखों के उपकरण, टीम बनाएगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
Equipment worth lakhs installed in MSNCU, team will prepare a report
अंबाला सिटी। जुलाई महीने से चलाए जा रहे एमएसएनसीयू (मदर स्पेशल न्यू बोर्न केयर यूनिट) को लेकर सोसायटी फॉर एप्लाइड स्टडीज की टीम अब अपनी रिपोर्ट तैयार करेगी। इसके बाद अन्य जिलों में भी यह यूनिट बनाई जाएंगी। बीते छह महीने में टीम ने एमएसएनसीयू वार्ड में सुविधाओं और संसाधनों को बेहतर बनाने के लिए मशीनें व अन्य उपकरण जुटा लिए हैं।
विज्ञापन

जिनका इस्तेमाल भी किया जा रहा है। अब टीम फरवरी माह तक का डॉटा तैयार कर नवजातों की मौत में होने वाली दर का आंकलन करेगी। इसकी रिपोर्ट सरकार और डब्ल्यूएचओ को भेजेगी। रिपोर्ट के आधार पर बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन

छह महीने में ये हुआ सुधार
बीते छह माह में एमएसएनसीयू वार्ड में सरकार की ओर से बच्चों के लिए पांच सीपैप मशीनें आई हैं। इसके बाद छह नए रेडियंट वार्मर मंगवाए गए हैं, जिनसे बच्चों को उचित तापमान दिया जा सके। वहीं बच्चों को दी जाने वाली दवा का मिश्रण बनाने के लिए भी लैमिनार फ्लो मशीन भी मंगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मशीन से दवा देते हुए दवा पर किसी भी तरह से हाथों का स्पर्श नहीं होगा। संक्रमण का खतरा भी घट जाता है। इसके साथ ही वार्ड में जाने के लिए कार्ड वाली मशीन लगाई गई है। जिसके पास कार्ड होगा वही वार्ड में जा सकेगा। प्रसव के बाद महिलाओं को पट्टी करवाने के लिए पहले तल पर नहीं जाना पड़ेगा। ऊपरी तल पर ही इसकी व्यवस्था कर दी गई है।
सरकार ने पॉलिसी में किया शामिल
एमएसएनसीयू को सरकार ने अब अपनी पॉलिसी में शामिल कर लिया है। इसके आधार पर अब प्रत्येक जिले में एमएसएनसीयू बनाई जाएगी। इसके लिए अंबाला का ग्राउंड प्लान इस्तेमाल किया जाएगा। अंबाला में किए गए बदलावों के आधार पर ही अन्य जिलों में कार्य किया जाएगा। हरियाणा में सिर्फ अंबाला में ही एमएसएनसीयू को शुरू किया गया है।

हमारी ओर से नवजात बच्चों को लेकर सभी संसाधन जुटाए गए हैं। समय- समय पर स्वास्थ्य कर्मियों को भी प्रशिक्षित किया जाता है। अब हमारी टीम इस आधार पर डॉटा तैयार कर सरकार को भेजेगी। इसके बाद जो कमी होगी उसे भी दूर किया जाएगा।
डॉ तरुण, जिला नोडल अधिकारी सोसायटी फॉर एप्लाइड स्टडीज अंबाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed