फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Enthusiasm among voters in Mullana, 70.7 percent voting

Ambala News: मुलाना में दिखा मतदाताओं में उत्साह, 70.7 फीसद वोटिंग

Sun, 06 Oct 2024 04:32 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 04:32 AM IST
विज्ञापन
Enthusiasm among voters in Mullana, 70.7 percent voting
मुलाना। हलका मुलाना में विधायक पद के चुनाव में 10 प्रत्याशी आमने-सामने थे। चुनाव बड़े ही शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया। सभी प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया। अब आठ अक्तूबर को आने वाले चुनावों के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी है।
विज्ञापन

हलका मुलाना में इस बार विधानसभा चुनावों को लेकर 264 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका था जोकि शाम छह बजे तक चला। सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए वेब कास्टिंग कैमरों की व्यवस्था की गयी थी, जिससे कि रिटर्निंग अधिकारी इसके माध्यम से मतदान केंद्रों पर होने वाली प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रख सके। शाम छह बजे तक जितने भी मतदाता लाइन में लगे थे, उन सभी की वोट डलवाई गई। किसी भी मतदाता को मतदान केंद्र के अंदर मोबाइल ले जाने की मनाही की थी। बुजुर्गों और बीमार लोगों को परिजन साइकिल या गाड़ी में बैठाकर मतदान केंद्र तक लाए और मतदान कराया। हलका मुलाना में 70.7 प्रतिशत तक मतदान हुआ। जोकि मतदाताओं के उत्साह को दिखाता है।
विज्ञापन


कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर
विस चुनाव में हल्का मुलाना से भाजपा से संतोष सारवान, कांग्रेस से पूजा चौधरी, इनेलो से प्रकाश भारती, आम आदमी पार्टी से गुरतेज सिंह, जजपा से रविन्द्र धीन, राष्ट्रवादी जनलोक पार्टी से प्रीतम सिंह मैदान में है जबकि दलीप सिंह, अजायब सिंह, हरकेश कुमार और हवेली राम निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी किस्मत आजमा रहे है लेकिन हल्का मुलाना में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी सीधी टक्कर दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन






कई केंद्रों पर नहीं दिखी व्हीलचेयर

मुलाना हलका में कई मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर का इंतजाम नहीं दिखा। मुलाना में आर्य स्कूल में बने मतदान केंद्र वहीं गांव धीन में 84, 85, 86, 87,88 किसी भी बूथ पर व्हीलचेयर मौजूद नहीं थी। इसके अलावा अन्य कई गांवों में यह सुविधा देखने को नहीं मिली। इसके चलते दिव्यांग लोगों सहित बुजुर्गों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed