फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Encroachment removed after the accident

Ambala News: हादसे के बाद हटाया अतिक्रमण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed after the accident
बराड़ा। पिछले दिनों मौजगढ़ में हुए डंपर हादसे के दौरान तीन मासूमों की मौत के बाद अब प्रशासन अपनी नींद से जागा है। गांव मौजगढ़ में प्रशासन की ओर से अवैध अतिक्रमण हटाया।
विज्ञापन

इसके लिए अमर उजाला ने समाचार भी प्रकाशित किया था। अब बराड़ा नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को एसडीएम के आदेश पर मौजगढ़ में सड़क किनारे अवैध कब्जे हटाए। इस रोड से कई गांवों के लोग रोजाना आना जाना करते हैं, लेकिन सड़क पर अवैध कब्जों के कारण सभी परेशान हैं। जिस दिन यहां डंपर हादसा हुआ था। हादसे में तीन मासूमों की जान चली गई। उसी दिन घेलड़ी गांव के राजेंद्र राणा ने एसडीएम को लिखित शिकायत देकर यहां से कब्जा हटाने की मांग की थी।
विज्ञापन

इस पर एसडीएम ने नगरपालिका को यहां से कब्जे हटाने के निर्देश दिए और शुक्रवार को जेसीबी लेकर नगर पालिका टीम मौजगढ़ में पहुंंची और सड़क किनारे अवैध कब्जे हटाए। नगर पालिका सचिव राकेश कुमार ने कहा कि अवैध कब्जे करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान नगर पालिका सचिव राकेश कुमार, जेई भंवर सिंह राणा, क्लर्क राहुल कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed