{"_id":"626848f1e85e1334d1662165","slug":"employees-roared-by-protesting-for-demands-ambala-news-knl106233020","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर गरजे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों के लिए धरना प्रदर्शन कर गरजे कर्मचारी
विज्ञापन
प्रदर्शन में उपस्थित कर्मचारियों को सम्बोधित करते कर्मचारी नेता।
- फोटो : Ambala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला/नारायणगढ़। हरियाणा कर्मचारी महासंघ से संबंधित ऑल हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल कर्मचारी यूनियन ने मांगों को लेकर मंगलवार को जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रांतीय महासचिव के अनुसार प्रमुुख अभियंता को वे चेतावनी देना चाहते हैं कि समय रहते कर्मचारियों की लंबित समस्याओं का समाधन करें। सात कर्मचारियों के किए गए निलंबन आदेश तुरंत प्रभाव से रद्द करें ताकि आगामी समय में शांति व्यवस्था बनी रहे।
यदि ऐसा नहीं होता तो वीरवार को अधीक्षक अभियंता अंबाला के कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी गई तो 18 मई को प्रदेश का कर्मचारी वर्ग एकजुट होकर हजारों की संख्या में कार्यालय का घेराव करेगा। इस दौरान प्रदेश में जल आपूर्ति बाधित होती है तो इसका जिम्मेदार प्रमुख अभियंता होगा।
कर्मचारियों ने नारेबाजी कर जताया रोष
नारायणगढ़ के कार्यालय पर जोरदार रोष प्रदर्शन करते हुए विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन की अध्यक्षता साढौरा शाखा के प्रधान पवन शर्मा व नारायणगढ़ शाखा के प्रधान धर्मपाल शर्मा ने की। प्रांतीय महासचिव नरेंद्र धीमान ने कहा कि उनकी मुख्य मांगें सभी प्रकार के कर्मचारियों को पक्का करना, विभाग में पड़े खाली पदों को नियमित भर्ती द्वारा भरना, विभाग का निजीकरण करना आदि हैं। प्रदर्शन में प्रांतीय उपप्रधान संजय शर्मा, जोगिंद्र सिंह, अशोक राणा, रमेश कुमार बराड़ा, अशोक शर्मा, रणधीर सिंह, धर्मपाल, रणबीर कौशिक, धर्म सिंह गिल आदि शामिल रहे।