{"_id":"6355900238df8901b9650bbd","slug":"embarrassing-diwali-dirt-wali-ambala-news-knl1253912175","type":"story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक ! दिवाली गंदगी वाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक ! दिवाली गंदगी वाली
विज्ञापन
अंबाला छावनी स्थित कृपाल चौक पर लगा गंदगी के ढेर से गुजरता युवक
- फोटो : Ambala
अंबाला। सफाई व दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। गलियों और सड़कों पर गंदगी के ढेर लग गए हैं। वहीं दमकल विभाग को आगजनी जैसी अप्रिय घटनाओं से निपटने के लिए होमगार्ड और रोडवेज कर्मियों का सहारा लेना पड़ा है। इतना ही नहीं, स्टाफ की किल्लत के चलते दमकल विभाग के रेगुलर कर्मचारियों को 24-24 घंटे ड्यूटी देनी पड़ रही है।
दमकल विभाग ने उच्चाधिकारियों को पत्र लिख सिटी, कैंट और नारायणगढ़ फायर स्टेशन पर 34 होमगार्ड और 12 रोडवेज चालकों की मांग की थी। इसके बाद सिटी स्टेशन पर 11 गाड़ियों पर दमकल विभाग के सात रेगुलर कर्मचारी, चार होमगार्ड और तीन रोडवेज कर्मचारी कमान संभाले हुए हैं। कैंट स्टेशन पर 11 गाड़ियों पर पांच रेगुलर कर्मचारी के अलावा तीन होम गार्ड और तीन रोडवेज कर्मचारी तैनात हैं। अगर कर्मचारियों की हड़ताल अनिश्चितकालीन चली तो फायर व सफाई व्यवस्था दम तोड़ जाएगी।
उधर, हड़ताली कर्मचारियों ने काली दिवाली मनाने का ऐलान किया है। संघ के राज्य उपप्रधान सेवा राम बोहत ने कहा कि काम बंद करना उनका शौक नहीं बल्कि मजबूरी है। निकाय मंत्री के साथ हुई वार्ता में अभी तक कोई समाधान नहीं निकला है। सरकार का उनकी मांगों के प्रति अड़ियल रवैया है।
विज्ञापन
यह है कर्मचारियों की मुख्य मांगें
कच्चे कर्मचारी को पक्का करने।
ठेका प्रथा बंद करने।
कौशल रोजगार निगम भंग करने।
चार हजार रुपये जोखिम भत्ता देने।
समान काम-समान वेतन।
फायर ब्रिगेड कर्मियों को निकाय विभाग में शामिल करने।

अंबाला छावनी के रामबाग रोड स्थित सड़क के किनारे लगा गंदगी का ढेर व गुजरते वाहन चालक।- फोटो : Ambala