फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Electricity workers decided to take out a procession

Ambala News: बिजली कर्मियों ने जुलूस निकालने का किया फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Electricity workers decided to take out a procession
अंबाला छावनी के सब यूनिट नंबर दो में प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी। संवाद - फोटो : संवाद
अंबाला। बिजली निगम के लिपिक गुरविंदर के निलंबन पर चल रहा विरोध प्रदर्शन 24वें दिन में प्रवेश कर गया। बुधवार को एडहॉक केंद्रीय समिति के दिशा निर्देश के अनुसार सब यूनिट नंबर 2 में चुनाव आयोजित किया गया। इसमें चुनाव अधिकारी यूनिट के पदाधिकारी मौजूद रहे। चुनावी कार्यक्रम की अध्यक्षता यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल और मंच का संचालन सचिव सोनू यादव ने किया, इसके अलावा वरिष्ठ उप प्रधान तरविंदर सिंह व उप प्रधान कुमार भी चुनाव अधिकारी के रूप में शामिल हुए।
विज्ञापन

सब डिविजन नंबर 2 में 3 घंटे 9 से 12 बजे तक लिपिक के निलंबन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया गया और इसके बाद चुनावी प्रक्रिया आरंभ हुई। धरने को संबोधित करते हुए यूनिट प्रधान सतबीर देसवाल ने कहा कि धरने में अंबाला कैंट यूनिट की कार्यकारिणी शामिल है और चुनावी कार्यक्रम के बाद आज ही यूनिट स्तरीय बैठक करके धरने प्रदर्शन की आगामी रूपरेखा के बारे में निर्णय लिया जाएगा। विरोध प्रदर्शन को 24 दिन हो गए हैं लेकिन निगम अधिकारियों ने निर्दोष कर्मचारी गुरविंदर को बहाल करने के लिए कोई पहल नहीं की है, इसलिए अब विरोध प्रदर्शन को सर्कल स्तर पर ले जाने का समय आ गया है, इसके लिए सर्कल सचिव से बात की जा रही है। यूनिट सचिव सोनू यादव ने कहा कि प्रदर्शन के विस्तार करने के साथ-साथ अगले हफ्ते में इस विरोध प्रदर्शन के तहत सड़कों पर उतर कर जुलूस निकालेंगे और निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेंगे और निवेदन करेंगे कि वो नींद से जागें और कर्मचारियों की जायज मांग को मानें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed