फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   electricity employee beaten, case filed on villagers

कर्मचारियों से मारपीट, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 02:48 AM IST
विज्ञापन
electricity employee beaten, case filed on villagers
बिजली चोरी रोकने गई टीम से मारपीट करने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में महेश नगर पुलिस ने एक नामजद व्यक्ति सहित अन्य पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिजली निगम के इंजीनियर सतबीर ने बताया कि बिजली चोरी के मामले की जांच के लिए एक टीम गांव सरसेहड़ी, मुनेरहड़ी और फिर ग्राम रत्नहेड़ी गई थी। टीम में ऋषि शर्मा जेई, विशाल प्रभाकर जेई, अश्विनी कुमार एलएम, शिव कुमार एलएम, मुकेश कुमार एलएम, राज कुमार एलएम शामिल थे। सुबह करीब 07:15 बजे जब चेकिंग टीम ग्राम रत्नहेड़ी में पहुंची तो ग्राम सरपंच के साथ ग्रामीणों ने चेकिंग टीम के सदस्यों को गांव छोड़ने की धमकी दी और सरकारी काम में बाधा डाली। आरोप है कि जसबीर सिंह व अन्य ग्रामीणों ने जेई ऋषि शर्मा और चेकिंग पार्टी के साथ मारपीट की और भविष्य में निरीक्षण करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी। महेश नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अजैब सिंह ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed