फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Elections will be held through ballot paper in Shri Digambar Jain Sabha, names of candidates finalized

Ambala News: श्री दिगंबर जैन सभा में बैलट पेपर से होंगे चुनाव, उम्मीदवारों के नाम फाइनल

Sat, 04 Oct 2025 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 04 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Elections will be held through ballot paper in Shri Digambar Jain Sabha, names of candidates finalized
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला। श्री दिगंबर जैन सभा की कार्यकारिणी के प्रधान समेत 19 पदों पर चुनावाें को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को उम्मीदवारों की नाम वापसी का दिन था। ऐसे में कुछ पदों पर उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिए हैं। इसमें उप प्रधान पद पर आलोक जैन ने नाम वापस ले लिया। वहीं एग्जीक्यूटिव सदस्यों में भी एक पर्चा वापस ले लिया है। अब प्रधान पद के लिए अब दो ही लोगों के बीच द्वंद देखने को मिलेगा। जिसमें एक तरफ तो राजेश जैन हैं तो दूसरी तरफ राजकुमार जैन ताल ठोंक रहे हैं। 12 अक्तूबर रविवार को बैलट पेपर के माध्यम से लॉर्ड महाबीर स्कूल के हॉल में संस्था के सदस्यों से मतदान कराया जाएगा। तहसीलदार व चुनाव अधिकारी प्रियंका ने बताया कि अभी तक यही स्थान चुनाव के लिए निर्धारित किया गया है, मगर अन्य स्थानों पर भी विचार चल रहा है। चुनाव में नाम वापसी तक की प्रक्रिया शनिवार को पूरी कर ली।




यह सदस्य चुनावी मैदान में

प्रधान- राजेश जैन व राजकुमार जैन
उप प्रधान- नीरज जैन, मुदित जैन, डॉ. राजीव जैन

सचिव- विपिन जैन, विजय जैन

कोषाध्यक्ष- राकेश जैन, विकास जैन



कुछ समय पहले ही हुआ था विवाद, प्रधान को देना पड़ा था इस्तीफा

श्री दिगंबर जैन सभा में कुछ समय पहले ही विवाद आया था, जिसमें सभा के ही कुछ पदाधिकारियों ने पूर्व प्रधान पर आरोप लगाए थे। उन्होंने सभा में नियमानुसार काम न होने की बात कही थी। प्रकरण को लेकर दबाव इतना बढ़ता गया कि आखिर में पूर्व प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद से मामले में ऑडिट आदि के लिए जांच की संस्था के ही एक सदस्य ने जिला सोसायटी एवं रजिस्ट्रार कार्यालय में याचिका दायर कर दी। इसके बाद एसडीएम को उपायुक्त ने प्रशासक नियुक्त कर दिया था। तब ही से सभा के सदस्यों का एक धड़ा चुनाव कराने की तो दूसरी धड़ा जांच कराने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed