फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   elecation

10वीं पास शक्ति ने बीएएमएस डॉ. को हराकर पाई मेयर की कुर्सी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
elecation
अंबाला सिटी। हरियाणा जनचेतना पार्टी से मेयर बनी शक्तिरानी शर्मा 10वीं पास हैं। 1969 में शक्तिरानी ने मध्यप्रदेश के जबलपुर के सेंट जोसफ कान्वेंट स्कूल से 10वीं की परीक्षा पास की थी। शक्तिरानी के पति विनोद शर्मा अंबाला शहर से दो बार कांग्रेस के विधायक और केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं। इनके दो बेटे कार्तिक शर्मा और मनु शर्मा व बेटी डॉ. प्राची शर्मा है। शक्तिरानी कालका से विधायक का चुनाव भी लड़ी थी लेकिन जीत दर्ज नहीं करवा पाई थी। लेकिन इस बार उन्होंने रोहतक महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी से बीएएमएस पास डॉ. वंदना को हराकर पहली जीत का स्वाद चख लिया।
विज्ञापन

शक्तिरानी के पास कुल 1 किलो 669 किलो 200 ग्राम सोना है। 44 किलो चांदी भी है। पति विनोद शर्मा को नगों का शौक है। शक्तिरानी की वार्षिक आय 16.17 लाख है जोकि पति विनोद शर्मा की वार्षिक आय 15.47 लाख से ज्यादा है। पति विनोद शर्मा की चल संपत्ति 82.86 करोड़ तो शक्तिरानी की 16.45 करोड़ है। अचल संपत्ति शक्तिरानी की 45 लाख तो पति विनोद शर्मा की 31.39 करोड़ है। शक्तिरानी के पास पिकाडली होटल से 150.86 लाख रुपये रेंट और दुकानों का किराया 11.21 लाख आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed