{"_id":"5d50703e8ebc3e6cdf2c9f71","slug":"eight-storey-tower-to-be-built-in-bank-square-ambala-ambala-news-rtk5112920130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक स्कवायर में बनेगा आठ मंजिला टावर, एक जगह होंगे वित्तीय संस्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक स्कवायर में बनेगा आठ मंजिला टावर, एक जगह होंगे वित्तीय संस्थान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला कैंट। गांधी ग्राउंड के पास करीब तीन एकड़ में बनने वाले बैंक स्कवायर में आठ मंजिला टावर का निर्माण किया जाएगा। इसमें चार मंजिला बिल्डिंग के साथ बेसमेंट और वाहन पार्किंग की भी व्यवस्था होगी। बैंक स्कवायर निर्माण के लिए निगम की ओर से टेंडर लगा दिया गया है। इसके आवेदन की सीमा 21 अगस्त रखी गई है। अधिकारियों की मानें तो यह कैंट की सबसे शानदार इमारत होगी, जिसमें बैंकों के साथ वित्तीय संस्थानों के ऑफिस भी स्थापित होंगे। स्कवायर के लिए रिजर्व रखी जमीन से कब्जे हटवाकर उसकी चहारदीवारी कर दी गई है। टेंडर की अलॉटमेंट होते ही निर्माण के लिए तुरंत वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह योजना उनकी प्राथमिकता में है।
राज्य सरकार ने किया बजट मंजूर
बैंक स्कवायर निर्माण के लिए राज्य सरकार 99.51 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे चुकी है। काफी समय पहले इसकी योजना बनी थी। बजट की मंजूरी में थोड़ा समय लगने के कारण इसमें देरी हुई है। अब टेंडर की अलॉटमेंट होते ही इस पर काम शुरू हो जाएगा। जिले का यह पहला ऐसा स्कवायर होगा, जिसमें सभी बैंक शाखाओं की व्यवस्था होगी।
ये होगा फायदा
बैंक स्कवायर विभिन्न बैंकों की शाखाओं के अलावा फूड कोर्ट, शॉपिंग कांप्लेक्स और वित्तीय संस्थानों के ऑफिस भी स्थापित होंगे। बैंकिंग सेवा से जुड़े लोगों के सभी काम एक ही छत के नीचे होंगे। अभी सभी बैंकों की शाखाएं भीड़भाड़ वाले बाजारों में हैं, जिसके कारण लोगों को तलाशने में काफी दिक्कतें होती हैं।
विज्ञापन
मेरी प्राथमिकता में शामिल है बैंक स्कवायर : विज
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बताया कि जनता की सुविधा के लिए बैंक स्कवायर उनकी प्राथमिकता में शामिल है। बजट मंजूर होने के बाद निगम अधिकारियों को टेंडर लगाने के आदेश दिए थे। टेंडर की अलॉटमेंट होते ही तुरंत वर्कऑर्डर जारी किया जाएगा ताकि लोगों को इसका फायदा जल्द मिल सके। यह कैंट की सबसे शानदार बिल्डिंग होगी।
बैंक स्कवायर का टेंडर लग चुका है। इसके निर्माण के लिए 21 तक आवेदन किया जा सकता है। टेंडर होते ही तुरंत वर्कऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। इस चार मंजिला बिल्डिंग में आठ मंजिला टावर भी होगा। इनमें सभी बैंकों व दूसरे वित्तीय संस्थानों के शानदार ऑफिस स्थापित किए जाएंगे। - हरीश कुमार, म्यूनिसिपल इंजीनियर, नगर निगम, सदर जोन