फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Efforts to become a National Disease Control Centre are in full swing

Ambala News: राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र बनने की कवायद तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Efforts to become a National Disease Control Centre are in full swing
अंबाला सिटी। अंबाला में बनने वाला उत्तरी भारत का पहला राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) बनने की कवायद तेज हो गई है। केंद्र के भवन निर्माण के लिए सीपीडब्ल्यू ने ड्राइंग मांगी है और निदेशालय को निर्देश दिए हैं कि भवन का निर्माण कार्य जल्द ही शुरू किया जाए।
विज्ञापन

केंद्र के बनने से हरियाणा सहित पांच राज्याें के लाेगों को लाभ मिलेगा। यहां पर विभिन्न बीमारियों पर शोध किया जाएगा और उनके उपचार के लिए नए प्रयोग भी होंगे। इससे किसी गंभीर बीमारी को फैलने से पहले रोकने में मदद मिलेगी। वर्ष 2022 में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने इस भवन की घोषणा की थी। बीते जनवरी माह में ही इसका शिलान्यास हुआ था लेकिन तब से अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया था।
विज्ञापन

14 करोड़ की लागत से बनेगा केंद्र
इस केंद्र के लिए स्वास्थ्य विभाग को चार एकड़ जमीन मिल चुकी है। यह भवन 14 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। केंद्र में प्रतिक्षाकक्ष, लॉबी, कांफ्रेंस हॉल, कार्यालय, सुरक्षा कमरा, आईटी वीडियो कमरा, मुख्य अधिकारी का कमरा एवं अन्य प्रशासनिक क्षेत्र होंगे। पहले तल पर सेंपल एकत्रित करण एवं यूटीलिटी, प्रतिक्षालय, जलवायु परिवर्तन, ईओसी, प्रशिक्षण, आईडीएसपी, ईपीडीमिलॉजी की सुविधा होगी तो दूसरे तल पर लैब और अन्य उपकरण स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स की तरह मिलेगी जांच सुविधा
इस केंद्र वह बीमारियों से संबंधित वह जांच भी हो सकेगी। जो अन्य किसी अस्पताल या फिर स्वास्थ्य केंद्रों में नहीं हो पाती है। केंद्र के बनने से लोगों को दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा। इसके साथ ही यहां पर अलग- अलग प्रकार के वायरस पर भी शोध किया जाएगा। हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू कश्मीर से आने वाले सैंपल भी यहां पर जांचे जांएगे।

सीपीडब्ल्यू की ओर से भवन की ड्राइंग मांगी गई है। इसे भिजवाया गया है। जल्द ही केंद्र का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। केंद्र बनने के बाद से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा।
डॉ. संजीव सिंगला, नोडल अधिकारी बिल्डिंग ब्रांच स्वास्थ्य विभाग अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed