{"_id":"6afcb57ccd88c2255a004800","slug":"special-buses-will-run-for-the-kapal-mochan-fair-ambala-news-c-36-1-sknl1003-172785-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कपाल मोचन मेले के लिए चलेंगी विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कपाल मोचन मेले के लिए चलेंगी विशेष बसें
विज्ञापन
अंबाला छावनी बस स्टैंड परिसर में खड़ी रोडवेज की बस। संवाद
अंबाला। हरियाणा राज्य परिवहन निदेशालय ने आगामी 20 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय कपाल मोचन मेले के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए अंबाला डिपो की ओर से विशेष बसों का संचालन किया जाएगा।
पंजाब सहित अन्य राज्यों से लाखों श्रद्धालु अंबाला छावनी बस अड्डे पर पहुंचेंगे, जहां से उन्हें मेले तक पहुंचाया जाएगा।
मेले के लिए अंबाला डिपो को परिवहन संचालन, तकनीकी सहायता और रूट प्रबंधन की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अंबाला तथा यमुनानगर डिपो 3:1 के अनुपात में अपनी बस सेवाएं प्रदान करेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए अंबाला से नारायणगढ़ होते हुए कपाल मोचन तक का विशेष बस मार्ग भी आवंटित किया गया है।
मेले की तरफ आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग और सुरक्षा के लिए सढ़ौरा के पास चेक पोस्ट स्थापित की है। संवाद