{"_id":"6afcb4f079d84f0447000c59","slug":"trees-planted-to-welcome-amit-shah-withered-within-just-12-days-ambala-news-c-18-1-knl1006-1033837-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: अमित शाह के स्वागत में लगाए गए पेड़ 12 दिन में ही सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: अमित शाह के स्वागत में लगाए गए पेड़ 12 दिन में ही सूखे
विज्ञापन
जीटी रोड के डिवाइडर पर लगे सूखे पाम ट्री। संवाद
अंबाला सिटी। छावनी स्थित शहीदी स्मारक के उद्घाटन और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दौरे के लिए लाखों रुपये खर्च कर की गई सजावट महज 12 दिनों में ही दम तोड़ने लगी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग-44 (जीटी रोड) के सौंदर्यीकरण के नाम पर डिवाइडर पर लगाए गए 500 से अधिक कीमती पॉम ट्री देखरेख के अभाव में सूख गए हैं। एनएचएआई इनके सूखने के पीछे का कारण माैसम बता रहा है। 5 नवंबर को केंद्रीय गृहमंत्री के अंबाला दौरे और शहीदी स्मारक के उद्घाटन समारोह को लेकर प्रशासन व भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने पूरे शहर को दुल्हन की तरह सजाया था।
इसी कड़ी में एनएचएआई ने चंडीगढ़ की एक एनजीओ के माध्यम से जीटी रोड पर जग्गी सिटी सेंटर से लेकर शाहपुर तक करीब 5 किलोमीटर के हिस्से में डिवाइडर के बीचों-बीच करीब 500 से ज्यादा पॉम ट्री लगवाए थे। बाजार में एक पॉम ट्री की कीमत करीब 1100 रुपये बताई जा रही है। इस हिसाब से 5.50 लाख रुपये की लागत का अनुमान है।