फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Education Minister Kanwar Pal released the magazine of SA Jain College, honored the students

एसए जैन कॉलेज की मैगजीन का शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने किया विमोचन, विद्यार्थियों को किया सम्मानित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 02:30 AM IST
विज्ञापन
Education Minister Kanwar Pal released the magazine of SA Jain College, honored the students
अंबाला। हरियाणा के शिक्षा, वन एवं पर्यटन मंत्री कंवर पाल ने कहा कि हरियाणा के विद्यार्थी हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाते हुए प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं, चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो, खेलों का हो, सांस्कृतिक कार्यक्रम हो या अन्य कोई भी क्षेत्र हो। शिक्षा मंत्री, एसए जैन कॉलेज अंबाला शहर में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कॉलेज में लड़कों के कॉमन रूम के लिये 11 लाख रुपये अनुदान देने की घोषणा भी की।
विज्ञापन

इस मौके पर शिक्षा मंत्री ने वर्ष 2021-22 की कॉलेज मैगजीन का भी विमोचन किया। शिक्षा मंत्री और विधायक असीम गोयल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रशंसा पत्र और शील्ड देकर उनको प्रोत्साहित भी किया। विधायक असीम गोयल ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हरियाणा ने देश में छलांग लगाई है। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और शिक्षामंत्री कंवर पाल के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नए कार्य किये जा रहे हैं। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. आभा बंसल ने मुख्यातिथि के साथ-साथ सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कॉलेज की गतिविधियों बारे में जानकारी दी। समारोह में मुख्य अतिथि और विशिष्ठ अतिथि को कॉलेज प्रबंधक समिति के चेयरमैन राजेंद्र जैन, राजीव जैन, सूर्यकांत, दीपक जैन, कॉलेज प्राचार्य डॉ. आभा बंसल ने श्रीफल व शॉल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर उपवन संरक्षक हैरतजीत कौर, डीईओ सुधीर कालड़ा, डीआरओ कैप्टन विनोद शर्मा, रितेश गोयल, हितेष जैन, अर्चना छिब्बर, गुरजंट सिंह, मनदीप राणा, विनोद, सद्दाम हुसैन, श्याम सुंदर,अर्पित अग्रवाल और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed