फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   education

गवर्नमेंट कॉलेज में प्रैक्टिकल की आड़ में लग रहीं रुटीन कक्षाएं, सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ रहीं धज्जियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
education
education - फोटो : Ambala
अंबाला। कोरोना के मामलों को लेकर जहां शिक्षा विभाग पूरी तरह से अलर्ट है, वहीं इन दिनों छावनी के गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में कोविड-19 को लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा जारी निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। कॉलेज में विद्यार्थियों की भीड़ न हो इसके लिए विश्वविद्यालय की ओर से महज प्रैक्टिकल वर्क करवाने के ही निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

खास तौर पर सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क अनिवार्य करने की बात कही है लेकिन इन नियमों को ताक पर रखकर कॉलेज के कुछ शिक्षक मनमर्जी चलाते हुए रुटीन की कक्षाएं भी लगा रहे हैं। कॉलेज के एक कमरे में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करवाते हुए बीए व बीकॉम की कक्षाएं लगाईं जा रही हैं जोकि निर्देशों के खिलाफ हैं। यही कारण है कि कॉलेज में भारी संख्या के अंदर विद्यार्थी उमड़ने लगे हैं। उधर दूसरी ओर प्रैक्टिकल वर्क अभी तक किसी ने भी शुरू नहीं करवाया।
विज्ञापन

गेट की एंट्री के बाद कोई नहीं देता विद्यार्थियों का ध्यान
गवर्नमेंट कॉलेज के अंदर कोविड-19 के तमाम नियम महज मुख्य गेट की एंट्री पर ही दिखाई देते हैं, जहां बिना मास्क के किसी को दाखिल नहीं होने दिया जाता है। बाद में विद्यार्थी ने मास्क लगाया है कि नहीं या फिर सोशल डिस्टेंसिंग बरत रहा है कोई पूछने वाला नहीं। पार्क के साथ-साथ हॉल के बाहर भी सरेआम विद्यार्थी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जारी निर्देश, जिनकी उड़ रही धज्जियां
- जो भी प्रैक्टिकल वर्क के लिए आएगा तो गूगल फार्म पर संबंधित कॉलेज उस विद्यार्थी की इच्छा पूछेगा कि वो आना चाहता है कि नहीं।
- विद्यार्थी को यह बताया जाना जरूरी है कि वो नहीं आएगा तो भी उसको ऑनलाइन शिक्षा मिलेगी।
- विद्यार्थी कॉलेज में आने से पहले निर्धारित फार्म पर अभिभावकों की अनुमति लेकर आएंगे।
- हर विद्यार्थी के पास मास्क व अपना सैनिटाइजर व पानी की बोतल होना अनिवार्य
- यदि बच्चे आते भी हैं तो उन्हें एक साथ नहीं बिठाया जाएगा बल्कि उन्हें अलग-अलग टुकड़ों में बांटकर बैच के अनुसार प्रैक्टिकल वर्क करवाया जाएगा।
- प्रैक्टिकल वर्क के लिए सहमति देने वाले विद्यार्थियों के आईकार्ड जारी किए जाएंगे। इनमें से किसी भी नियम का पालन नहीं हो रहा है।
जो बहुत जरूरी विषय है उनकी की कक्षाएं लगाई जा ही है। कॉलेज में सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क को अनिवार्य किया गया है और स्टाफ को भी सख्ती से इसका पालन करने के लिए कहा गया है।
-संजय शर्मा, कार्यवाहक प्राचार्य, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज छावनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed