{"_id":"5f7a2ec18ebc3e9bde7bd070","slug":"education-ambala-news-knl464124187","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी ध्यान दें! आज टोकन फीस जमा नहीं कराई तो रद माने जाएंगे दाखिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी ध्यान दें! आज टोकन फीस जमा नहीं कराई तो रद माने जाएंगे दाखिले
विज्ञापन
राजीव सपरा।
- फोटो : Ambala
अंबाला सिटी। राजकीय बहुतकनीकी अंबाला शहर में दाखिले की प्रक्रिया में दूसरी मेरिट लिस्ट के बाद जिन विद्यार्थियों को सीट अलाट की गई हैं उनके लिए आज अंतिम मौका है। दूसरी काउंसलिंग के तहत कुल 103 विद्यार्थियों को नई सीट अलॉट की गई थी। इनमें से रविवार तक करीब 80 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवा दी थी। शेष जो विद्यार्थी रविवार को फीस जमा नहीं करवा पाए उनके लिए आज 5 बजे तक का समय है। इस अवधि में यदि वह फीस जमा नहीं करवाते तो उनकी सीटें रद मानी जाएंगी। वहीं दूसरी और दूसरी काउंसलिंग में जिन 103 विद्यार्थियों को नई सीट अलाट की गई हैं यदि सारे भी दाखिला ले लेते हैं तो भी 171 सीटें खाली रहनी तय हैं। बता दें कि पहली सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया में 600 में से 326 सीटें ही भर पाई थी। दूसरी में 103 अलॉट की गई हैं। यदि यह सारी भी भर जाती है तो कुल योग 429 बनता है तलब 171 सीटें अभी भी खाली रहेंगी।
क्या है अभी तक शहर पॉलिटेक्निक की सीटों की स्थिति
पहली काउंसलिंग के बाद खाली सीटें नई सीट अलाटमेंट
आर्केटेक 36 18
आटोमोबाइल 34 14
सिविल 42 14
इलेक्ट्रोनिक्स 32 14
मेकेनिकल 42 08
इलेक्ट्रीकल 28 09
कंप्यूटर 15 07
प्लास्टिक 45 19
कुल 274 103
नोट: 103 नई सीट अलॉटमेंट के साथ कुल 28 सीटें अपग्रेड भी हुई हैं यानी पहले जिन विद्यार्थियों ने दाखिला ले लिया था उन्होंने दूसरी में ट्रेड में एडमिशन ले लिया। इस तरह जब तक यह सभी दाखिला नहीं ले लेते तब तक यह स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकती कि किस ट्रेड में कितनी सीटें रिक्त होंगी। अलबत्ता यह स्थिति मंगलवार को ही स्पष्ट हो सकेगी क्योंकि सोमवार शाम 5 बजे तक दूसरी सीट अलॉटमेंट के तहत दाखिला लेना का अंतिम अवसर है। लेकिन यह तय है कि 171 सीटें दूसरी काउंसलिंग के बाद भी रिक्त रहेंगी।
विद्यार्थी आज करवाएं टोकन मनी जमा वरना फिर नहीं मिलेगा मौका
जिन 103 विद्यार्थियों का दूसरी सीट अलाटमेंट में दाखिला हुआ है वह आज 5 बजे तक अपनी टोकन बनी जमा करवाएं। लड़कों के लिए यह 2500 तो लड़कियों के लिए 2000 रुपये तय की गई है। जो जमा नहीं करवाएगा उनका दाखिला रद माना जाएगा।
विज्ञापन
जो सीटें खाली रहेंगी उनकी स्थिति मंगलवार तक स्पष्ट हो सकेगी। विद्यार्थियों आज शाम तक अपनी टोकन मनी जरूर जमा करवा दें वरना दाखिला रद हो जाएगा। आगे जो भी विभागीय निर्देश होंगे उन्हीं के अनुसार तीसरी काउंसलिंग करवाई जाएगी।
-राजीव सपरा, प्रिंसिपल राजकीय बहुतकनीकी अंबाला शहर।